- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Supreme Court Hearing West Bengal Electoral Roll Sir Issue
ममता बनर्जी बनेंगी वकील? बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में खुद देंगी दलीलें
TMC vs Election Commission: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में ममता खुद वकील के रूप में दलीलें पेश कर सकती हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

फोटो सोर्स- टीएमसी 'एक्स'
Mamata Banerjee at Supreme Court: बंगाल चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत की चौखट पर है। आज मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसदों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इस सुनवाई की सबसे बड़ी चर्चा ममता बनर्जी का खुद अपनी दलीलें पेश करने की संभावना को लेकर है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एक नए अवतार में नजर आ सकती हैं। बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी खुद एक वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित रह सकती हैं। चूंकि मुख्यमंत्री ने खुद कानून की पढ़ाई की है, इसलिए टीएमसी सूत्रों का मानना है कि वे अपनी दलीलें खुद पेश कर इस मुद्दे की गंभीरता को अदालत के सामने रखना चाहती हैं।
इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की एक उच्चस्तरीय पीठ करेगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत कर रहे हैं। इस पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली भी शामिल हैं। ममता बनर्जी के अलावा, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन और मोस्तारी बानो ने भी इस प्रक्रिया के खिलाफ याचिकाएं दायर की हैं, जिन पर अदालत आज विस्तार से विचार करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
क्या है SIR विवाद और 1.25 करोड़ नामों का पेच?
इस पूरे कानूनी विवाद के केंद्र में वोटर लिस्ट का ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ यानी SIR है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में लगभग 1.25 करोड़ मतदाताओं के नाम ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में डाल दिए गए हैं। यह विसंगतियां मुख्य रूप से 2002 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान आंकड़ों के मिलान के दौरान सामने आई हैं।
इन विसंगतियों के कुछ तकनीकी उदाहरण इस प्रकार हैं:
• मतदाता और उसके माता-पिता की उम्र के बीच का अंतर 15 वर्ष से कम पाया जाना।
• माता-पिता और बच्चे की उम्र में 50 साल से ज्यादा का अंतर होना।
• माता-पिता के नाम की स्पेलिंग या अन्य पहचान संबंधी विसंगतियां।
ममता बनर्जी और उनकी पार्टी का आरोप है कि इन विसंगतियों के आधार पर बड़ी संख्या में असली वोटर्स के नाम काटे जा सकते हैं जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।
ममता बनर्जी और टीएमसी के गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को अपनी याचिका दायर की थी, जिसमें निर्वाचन आयोग और बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पक्षकार बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इस पूरी प्रक्रिया को ‘मनमाना’ और ‘खामियों से भरा’ बताया था। ममता बनर्जी का तर्क है कि यदि मौजूदा स्वरूप में SIR की प्रक्रिया जारी रही, तो बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे, जो सीधे तौर पर संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार होगा।
People’s Advocate Vs Devil’s Advocate. pic.twitter.com/D9PUyjkeDY — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) February 3, 2026
वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग लिखित आदेश देने के बजाय अनौपचारिक माध्यमों से निर्देश जारी कर रहा है, जो प्रक्रियागत खामियों को दर्शाता है। टीएमसी की मांग है कि जब तक सभी दावों और आपत्तियों का पूरी तरह निपटारा न हो जाए, तब तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं की जानी चाहिए।
पिछली सुनवाई और कोर्ट का रुख
इससे पहले 19 जनवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को लेकर कुछ कड़े निर्देश जारी किए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि SIR की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए ताकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया था कि जिन मतदाताओं के नाम ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में हैं, उनकी सूची ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में प्रदर्शित की जाए ताकि लोग अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें।
यह भी पढ़ें: ‘तुम क्या हो? …ये ही होना चाहिए’, जनसुनवाई में लापरवाह अफसर पर भड़के राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
आज की सुनवाई इस मायने में अहम है कि अदालत ममता बनर्जी की दलीलों और चुनाव आयोग के जवाब के बाद क्या रुख अपनाती है। यदि ममता बनर्जी खुद जिरह करती हैं, तो यह भारतीय न्यायिक इतिहास और राजनीति के लिहाज से एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण घटना होगी। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर यह मामला राजनीतिक रूप से भी बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
Mamata banerjee supreme court hearing west bengal electoral roll sir issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Silk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMSRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














