-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Inaugurated Rural India Festival 2025 Addressed Hut From Bharat Mandapam
जिसे किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी ने पूजा…PM ने किया ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन, भारत मंडपम से ‘झोपड़ी’ का संबोधन!
- Written By: अभिषेक सिंह
पीएम मोदी ने कहा कि जो गांव में रहा है, वो गांव में रहना जानता है। मैं भी गांव में रहा हूं और गांव की संभावनाओं को देखा है। गांव में विविधताओं से भरा सामर्थ्य है। ग्रामीण जीवन आसान बनाना होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

प्रधानमंत्री मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इस महोत्सव में शामिल कलाकारों और कारीगरों से बातचीत की। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि यह आयोजन भारत की विकास यात्रा का परिचय है। विकसित भारत के लिए गांवों का समृद्ध होना जरूरी है। गांव आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भर होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जो गांव में रहा है, वो गांव में रहना जानता है। मैं भी गांव में रहा हूं और गांव की संभावनाओं को भी देखा है। गांव में विविधताओं से भरा सामर्थ्य है। ग्रामीणों का जीवन आसान बनाना होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर होगा। देश में गरीबी कम होने लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने उनको पूजा है, जिन्हें कोई पूछता नहीं था। जो क्षेत्र वंचित थे, उन्हें अब समान अधिकार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से मैं लगातार हर पल ग्रामीण भारत की सेवा कर रहा हूं।
ग्रामीण भारत मेरी प्राथमिकता: पीएम
गांव के लोगों को सम्मानजनक जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा विजन है कि भारत के गांव के लोग सशक्त हों, उन्हें गांव में ही तरक्की के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलें, उन्हें पलायन न करना पड़े। गांव वालों का जीवन आसान बनाने के लिए हमने हर गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया है। गांव के हर वर्ग के लिए विशेष नीतियां बनाई गई हैं। अभी दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ को एक साल और जारी रखने की मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा
दिल्ली जाएंगे फडणवीस, सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे, ऑपरेशन टाइगर के बाद शिवसेना नेता के बयान से मचा हड़कंप
Nashik Kumbh Mela सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम है, अतुल लिमये ने जनसहभागिता पर की बैठक
Indo Pacific Command: मोदी ट्रंप की G7 मुलाकात से पहले अमेरिका ने हटाया इंडो पैसिफिक कमांड से “इंडो”
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में डीएपी की कीमत बढ़ रही है, आसमान छू रही है, लेकिन हमने तय किया है कि इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने देंगे और सब्सिडी बढ़ाकर डीएपी की कीमत स्थिर रखी है। हमारी सरकार की नीयत, नीतियां और फैसले ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं। हमारे गांवों में खेती के अलावा कई तरह की पारंपरिक कलाओं और हुनर से जुड़े लोग काम करते हैं।
देश की अन्य ताज़ातरीन खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय अर्थव्यवस्था में बहुत योगदान दिया है, लेकिन पहले उनकी भी उपेक्षा की जाती थी। अब हम उनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चला रहे हैं। यह योजना देश के लाखों विश्वकर्मा साथियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने एससी-एसटी-ओबीसी की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। गांवों से पलायन होता रहा, गरीबी बढ़ती रही, गांवों और शहरों के बीच की खाई बढ़ती रही।
जिन्हें किसी ने नहीं पूछा..उन्हें मोदी ने पूजा
पीएम ने कहा कि मोदी ने उनको पूजा है जिन्हें कोई पूछता नहीं था। दशकों से जो क्षेत्र विकास से वंचित थे, उन्हें अब समान अधिकार मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में गरीबी कम होने लगी है। कल ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक 2012 में भारत में ग्रामीण गरीबी करीब 26 प्रतिशत थी, जबकि 2024 में भारत में ग्रामीण गरीबी घटकर 5 प्रतिशत से भी कम हो गई है।
Pm narendra modi inaugurated rural india festival 2025 addressed hut from bharat mandapam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पिक्चर अभी बाकी है’, ऑपरेशन टाइगर- शिवसेना UBT 6 सांसदों के बाद 16 विधायकों पर शिंदे गुट की नजर
Jun 17, 2026 | 06:21 PMआगरा में निशुल्क कैंप के नाम पर बच्चों को बांट दी एक्सपायरी दवा; भड़के ग्रामीणों का भारी हंगामा, 2 हिरासत में
Jun 17, 2026 | 06:21 PMAyodhya Ram Mandir: ‘भक्तों का भरोसा टूटना दुख की बात’, राम मंदिर चोरी मामले में बोले नृपेंद्र मिश्रा
Jun 17, 2026 | 06:17 PM‘सपना देखना बंंद करें, हमारी पार्टी एकजुट’, सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार; ओपी राजभर को दिया जवाब
Jun 17, 2026 | 06:14 PMवर्धा के तलेगांव ग्राम पंचायत में वार्डवार आरक्षण का हुआ ऐलान, महिलाओं की भागीदारी में आया बदलाव
Jun 17, 2026 | 06:13 PMIND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी
Jun 17, 2026 | 06:12 PMस्थायी पद है खाली फिर भी Mumbai BMC ने निकाली कॉन्ट्रैक्ट भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी? और कबतक होगी आवेदन
Jun 17, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














