रवि किशन ने काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, बोले- बाबा की नगरी में मिलती है आत्मिक शांति

Ravi Kishan at Kashi Vishwanath Dham: भोजपुरी स्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
रवि किशन ने काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, बोले- बाबा की नगरी में मिलती है आत्मिक शांति
रवि किशन ने काशी विश्वनाथ धाम में टेका मत्था
Published on: 
Updated on: 

Ravi Kishan paid obeisance at Kashi Vishwanath Dham: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश-प्रदेश और अपने संसदीय क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान रवि किशन भावविभोर नजर आए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि हर-हर महादेव।

दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि काशी विश्वनाथ की महिमा अपरंपार है। यहां आकर आत्मिक शांति और अद्भुत ऊर्जा का अनुभव होता है। बाबा विश्वनाथ धाम न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक धरोहर की पहचान भी है। सांसद रवि किशन ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

रवि किशन ने कही ये बात

रवि किशन ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से काशी विश्व स्तर पर अपना विशेष स्थान बनाए हुए है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और प्रयासों से विश्वनाथ धाम अब और भी भव्य और दिव्य स्वरूप में नजर आ रहा है। यहां आने वाला हर श्रद्धालु न सिर्फ दर्शन का आनंद उठाता है बल्कि भारतीय संस्कृति की विराटता को भी महसूस करता है। पूजा-अर्चना के बाद रवि किशन ने कहा कि हर-हर महादेव की गूंज पूरे देश में सकारात्मकता और शक्ति का संदेश देती है। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिन्होंने सांसद के साथ बाबा के जयकारे लगाए।

रवि किशन का वर्कफ्रंट

रवि किशन आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ में दिखाई देंगे, जो ईद 2026 पर थिएटर्स में रिलीज होगी। रवि किशन न सिर्फ एक कलाकार के रूप में बल्कि एक लोकसेवक के रूप में भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं। काशी विश्वनाथ धाम में उनकी यह भक्ति और आस्था की झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com