-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Lashes Out At Congress From Darang Says Entire Ecosystem Of Congress Will Attack Me
‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा’, दरांग से कांग्रेस पर जमकर बसरे पीएम मोदी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Narendra Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। एक के बाद एक कई मुद्दों पर पीएम ने विपक्ष के उपर तंज कसा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Narendra Modi ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न जैसे सम्मान को “नाचने-गाने वालों” तक सीमित बताकर भूपेन हजारिका जैसे महान कलाकार का अपमान किया है। पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान है, वही उनका रिमोट कंट्रोल है।
पीएम ने खुद को “कामदार” बताते हुए कहा कि जब कामदार दर्द व्यक्त करता है, तो कांग्रेस उसे भी रोने से मना करती है। मोदी ने 6,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की और असम की सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का वह बयान निंदनीय है जिसमें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को लेकर ‘नाचने-गाने वालों’ की बात कही गई थी। मोदी ने कहा कि यह असम के गौरव और भारत के महान सपूत भूपेन हजारिका का अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
मोदी-ट्रंप की दोस्ती फिर रचेगी इतिहास! अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, मार्को रुबियो ने किया ऐलान
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
जनता ही भगवान है
पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके लिए देश की 140 करोड़ जनता ही भगवान के समान है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए जनता-जनार्दन ही भगवान है, और जब मैं जनता के बीच आता हूं तो मेरी आत्मा की आवाज निकलती है। यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे रिमोट कंट्रोल हैं। मेरा कंट्रोल कोई और नहीं चला सकता।” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर रोने लगा।
नामदार और कामदार की राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नामदार बनाम कामदार’ की बहस को फिर से उठाते हुए कहा कि जब नामदार लोग कामदार को पीटते हैं और वह दर्द से बोलता है, तो उसे चुप रहने को कहा जाता है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि तुम रो क्यों रहे हो? तुम कामदार होकर नामदार के खिलाफ कैसे आवाज उठा सकते हो?” मोदी ने भूपेन हजारिका के अपमान के बहाने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया।
विकास परियोजनाओं की सौगात
इस जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने असम को 6,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने नरेंगी-कुरुवा पुल, गुवाहाटी रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार असम को पूर्वोत्तर का विकास केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: गुजरात की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आज बुझाने में लगीं दमकल की 15 गाड़ियां, इलाके में हड़कंप
पूर्वोत्तर की भूमिका पर विशेष जोर
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर भारत के भविष्य की भूमिका पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में पूर्वोत्तर की भूमिका अहम है। मोदी ने कहा, “21वीं सदी का अगला चरण उत्तर-पूर्व भारत का होगा। हमारे युवाओं के लिए ‘विकसित भारत’ सिर्फ सपना नहीं, बल्कि एक संकल्प है। हम सभी मिलकर इस सपने को साकार करेंगे।”
Pm modi lashes out at congress from darang says entire ecosystem of congress will attack me
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
Jun 27, 2026 | 12:53 PMइंदौर के खजराना में मामूली विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
Jun 27, 2026 | 12:50 PMमहाराष्ट्र में रोज 6 किसान दे रहे जान; रोहित पवार ने कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, उद्धव ठाकरे पर कही ये बात
Jun 27, 2026 | 12:46 PMतमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
Jun 27, 2026 | 12:46 PMक्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
Jun 27, 2026 | 12:34 PMदतिया में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
Jun 27, 2026 | 12:33 PMगुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
Jun 27, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














