Dhurandhar vs Avatar 3: अवतार 3 को उठा-उठा कर पटक रही है धुरंधर, शनिवार को की डबल कमाई

Box Office Collection: 'धुरंधर' ने 23वें दिन 20.50 करोड़ कमाए, जिससे भारत में कुल कलेक्शन 668 करोड़ हो गया है। शनिवार को इसने 'अवतार 3' (9.50 करोड़) से दोगुना कमाई की है।
Dhurandhar vs Avatar 3 Box Office Collection
Dhurandhar vs Avatar 3 Box Office Collection (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Dhurandhar vs Avatar 3 Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में एंट्री करते हुए भी जोरदार कमाई जारी रखी है और बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। 'धुरंधर' की तूफानी रफ्तार ऐसी है कि नई रिलीज हुई फिल्में भी इसके सामने फीकी पड़ गई हैं।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 23वें दिन, यानी शनिवार को, अपनी कमाई में जबरदस्त इजाफा किया है।

धुरंधर' ने वीकेंड पर लगाई ऊंची छलांग

चौथे हफ्ते की शुरुआत में 'धुरंधर' की कमाई में हल्की गिरावट आई थी, लेकिन शनिवार को फिल्म ने नुकसान की भरपाई करते हुए ऊंची छलांग लगाई।

  1. 23वां दिन (शनिवार) कलेक्शन: 20.50 करोड़ रुपये
  2. 22वां दिन (शुक्रवार) कलेक्शन: 15 करोड़ रुपये
  3. भारतीय बॉक्स ऑफिस (कुल): 668.00 करोड़ रुपये
  4. वर्ल्डवाइड कलेक्शन (कुल): 1026.5 करोड़ रुपये से अधिक।

'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। फिल्म ने भारतीय बाजारों में 801 करोड़ और विदेशों से 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

हफ्ता कलेक्शन (भारत, करोड़ रुपये में)
पहला हफ्ता 207.25 करोड़
दूसरा हफ्ता 253.25 करोड़
तीसरा हफ्ता 172.00 करोड़
कुल (23 दिन तक) 668.00 करोड़

'अवतार 3' की धीमी रफ्तार

दूसरी ओर, जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई आठवें दिन गिरी, हालांकि नौंवे दिन इसमें थोड़ा इजाफा हुआ।

9वां दिन (शनिवार) कलेक्शन: लगभग 9.50 करोड़ रुपये

भारत में कुल कलेक्शन: लगभग 126.65 करोड़ रुपये

शनिवार के कलेक्शन को देखते हुए, 'धुरंधर' (20.50 करोड़) ने 'अवतार 3' (9.50 करोड़) के मुकाबले दोगुने से भी अधिक कमाई करके अपनी बादशाहत कायम रखी है।

भारत में कलेक्शन के मामले में भले ही अवतार 3 धुरन्धर से पीछे हो लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अवतार धुरंधर से काफी आगे है। धुरंधर ने अब तक वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है तो अवतार 3 ने वर्ल्डवाइड 4000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन भारत की अगर बात करें तो अवतार 3 ने अब तक 126 करोड़ का ही कारोबार किया है, हालांकि धुरंधर को रिलीज हुए 23 दिन हुए हैं और अवतार 3 अभी 9 दिन पहले ही रिलीज हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com