-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Petrol Diesel Price Hike Opposition Slams Bjp Geeta Bhukkal Anurag Dhanda Reaction
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
- Written By: अमन मौर्या
Petrol Diesel Price Hike Opposition Reaction: पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर से बढ़ गई। पिछले दो हफ्तों में चौथी बार बढ़ोत्तरी हुई है। इस पर कांग्रेस और AAP ने बीजेपी सरकार को घेरा।

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और आप नेता अनुराग ढांडा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Fuel Price Increase Geeta Bhukkal Anurag Dhanda Reactions: 25 मई को तेल विपणन कंपनियों द्वारा डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। पिछले दो हफ्तों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इससे आमजन की जेब और ढीली होने वाली है। ईंधन कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष ने इसे देश की आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया है।
लगातार चौथी बार बढ़ी कीमतें
हरियाणा के झज्जर में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार चौथी बार बढ़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
चुनावी हलफनामे से खुला प्रशांत किशोर की दौलत का राज, जानिए कितनी है नेटवर्थ और कहां-कहां है संपत्ति
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jhajjar, Haryana: Congress MLA Geeta bhukkal says, “It is a matter of great concern that petrol and diesel prices have been increasing for the fourth time in a row. Not only is transportation becoming more expensive, but there are also issues with the availability of fuel. For… pic.twitter.com/LtdAgl85pv — IANS (@ians_india) May 25, 2026
आगे उन्होंने कहा कि इससे न केवल परिवहन महंगा हो रहा है, बल्कि ईंधन की उपलब्धता को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं। जैसे कि खबरें मिली हैं कि चंडीगढ़ में केवल 500 रुपए का ही डीजल दिया जा रहा है और हर गाड़ी पर अतिरिक्त 1500 रुपए वसूले जा रहे हैं, जो कि बहुत ही चिंताजनक है।
सरकार अपने लोगों को बना रही निशाना: AAP
इसी प्रकार रोहतक से आप नेता अनुराग ढांडा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ईंधन के दाम बढ़ने पर कहा कि मोदी सरकार धीरे-धीरे देश के आम लोगों पर बोझ डाल रही है। वह उनकी तकलीफें एक झटके में खत्म करने के बजाय हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके उन्हें बढ़ा रही है। किसी दिन एक रुपया, तो किसी दिन तीन रुपये और किसी दिन दो रुपये। पिछले दस दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग साढ़े सात रुपये बढ़ गई हैं।
Rohtak, Haryana: AAP leader Anurag Dhanda says, “The Modi government is slowly burdening the common people of the country, not ending their suffering in one stroke but increasing it little by little every day. One day it is one rupee, another day three rupees, another day two… pic.twitter.com/VsI2zGw1SH — IANS (@ians_india) May 25, 2026
ये भी पढ़ें- BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई शहर या राज्य नहीं है, जहां इस समय पेट्रोल 100 रुपए से कम पर मिल रहा हो। भाजपा शासित ज्यादातर राज्यों में तो पेट्रोल की कीमत 110 रुपए के भी पार पहुंच गई है। इसका साफ मतलब यह है कि भारतीय जनता पार्टी अब उन्हीं लोगों को निशाना बना रही है, जिन्होंने उसे सत्ता में पहुंचाया था। वह उन्हीं पर महंगाई का बोझ डाल रही है।
Petrol diesel price hike opposition slams bjp geeta bhukkal anurag dhanda reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














