-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Riots Case Ankit Sharma Murder Tahir Hussain Convicted Karkardooma Court
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
- Written By: अर्पित शुक्ला
Tahir Hussain Convicted: 2020 दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्या मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। मामले में फैसला आया है।

ताहिर हुसैन (Image- Social Media)
Delhi Riots Case: साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या से पूरा देश हिला गया था। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस संवेदनशील मामले में अब फैसला सुनाया है। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया गया है। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है।
इस मामले में कुल 11 आरोपी ट्रायल का सामना कर रहे थे, जिनमें से छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। ताहिर हुसैन के साथ नाजिम, जावेद, कासिम और अनस को भी दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 365, 188, 153ए, 147, 148 और 149 के तहत दोषी करार दिया, हालांकि आपराधिक साजिश (120बी) के आरोप से बरी किया।
सजा पर अगली सुनवाई में फैसला
सजा पर बहस की तारीख अभी कोर्ट ने तय नहीं की है। मंगलवार को लिखित आदेश आने के बाद कोर्ट सजा पर जिरह की तारीख तय करेगी। फैसला सुनाए जाने के बाद कोर्ट परिसर में ताहिर हुसैन रोने लगा। अदालत के फैसले के बाद अब दोषियों की सजा की अवधि पर आगे सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की दलीलों और पेश किए गए साक्ष्यों पर विचार करने के बाद यह निर्णय सुनाया।
सम्बंधित ख़बरें
नागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
US-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Explainer: कतर के पूर्व शासक के निधन पर भारत क्यों मना रहा शोक? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
आगरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, ₹3.63 करोड़ की जब्त की गई नकली दवाएं; छापेमारी में 58 लाइसेंस रद्द, 9 पर FIR
अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान हुई थी। उनका शव चांद बाग इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था। इस घटना के बाद अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर दयालपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
ताहिर हुसैन समेत 5 लोग दोषी करार
दिल्ली पुलिस की जांच में पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें हत्या, आपराधिक साजिश, दंगा, हत्या के प्रयास, सबूत मिटाने और अन्य गंभीर धाराएं शामिल थीं। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि दंगों के दौरान हिंसा की साजिश और घटनाओं को अंजाम देने में आरोपियों की भूमिका रही। अदालत में इस मामले की सुनवाई लंबे समय से चल रही थी।
अभियोजन पक्ष ने गवाहों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपनी दलीलें रखीं, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को खारिज किया। कड़कड़डूमा कोर्ट के इस फैसले को वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े प्रमुख मामलों में से एक माना जा रहा है। अब अदालत दोषी ठहराए गए आरोपियों की सजा पर सुनवाई करेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
Delhi riots case ankit sharma murder tahir hussain convicted karkardooma court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
Jul 13, 2026 | 06:40 PMरोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Jul 13, 2026 | 06:33 PMBihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
Jul 13, 2026 | 06:29 PMमुंबई शर्मसार, 8 साल की बच्ची से सुरक्षा गार्ड ने की दरिंदगी, पायधुनी थाने के बाहर भारी बवाल
Jul 13, 2026 | 06:26 PMनासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक
Jul 13, 2026 | 06:25 PMनसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
Jul 13, 2026 | 06:23 PMइंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
Jul 13, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














