BJP की जीत के पीछे कांग्रेस... उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है

CBSE Portal Glitch IIT Investigation: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उदयनिधि स्टालिन और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला है। उन्होंने बताया कि CBSE पोर्टल की गड़बड़ी पर IIT के विशेषज्ञ जांच करेंगे।
Congress Behind BJP's Victory... BJP Leader Hits Back at Udhayanidhi's Claim: "The Public Decides Who to Elect"
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dharmendra Pradhan Hits Back Udayanidhi Stalin: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने DMK नेता उदयनिधि स्टालिन उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी की जीत के में कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। रविवार को प्रधान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी नेता होती है। किसे चुनना है ये जनता ही तय करती है।

उन्होंने तमिलनाडु में DMK की हार पर भी बोला। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि खराब शासन और जनविरोधी राजनीति की वजह से DMK ने प्रदेश के लोगों का विश्वास खोया है। इस तरह की बातें वे हताशा में बोल रहे हैं।

उदयनिधि पर साधा निशाना

बता दें, DMK के नेता उदयनिधि स्टालिन ने पार्टी के युवा विंग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि पहले उन्हें लगता था कि PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की वजह से बीजेपी लगातार जीत रही है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि इसके पीछे कांग्रेस है। बीजेपी नेता ने उदयनिधि के इस बयान को खारिज कर दिया। तमिलनाडु में नई सरकार आने और केंद्र की योजनाओं पर सहयोग के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य में हुए राजनीतिक परिवर्तन का स्वागत किया और राज्य में नई सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

CBSE पोर्टल पर दिया जवाब

CBSE के पोर्टल में तकनीकी खराबी के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। समस्या का समाधान हो गया है। इस गड़बड़ी से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे 12वीं के छात्र प्रभावित हो रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने IIT मद्रास के डायरेक्टर से तकनीकी गड़बड़ी की जांच करने को कहा है। IIT कानपुर, IIT चेन्नई और IIT मद्रास CBSE पोर्टल में आई तकनीकी गड़बड़ी की जांच करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आज यह ठीक से काम कर रहा है। जिन लोगों ने री-वैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया था, उन्हें एक स्कैन की हुई कॉपी मिलेगी। उसके बाद, आगे की कार्रवाई होगी। हम उस मामले को देखेंगे। मैंने इसे गंभीरता से लिया है। सरकार इसकी विस्तार से जांच कर रही है। मुझे भरोसा है कि IIT मद्रास और IIT कानपुर के मार्गदर्शन से यह समस्या हल हो जाएगी।

राहुल गांधी पर तंज

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता लगातार नकार रही है। NEET पेपर लीक मामले में देशभर में यूथ कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शन मामले में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से मिले जनादेश से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं न कि विपक्ष की दया पर।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो (राहुल गांधी) सोचते हैं कि देश उनकी जागीर है। दुर्भाग्य से हालिया चुनावों में जनता ने कुछ और ही फैसला किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com