कब तक देश पर राज करेगी BJP, कांग्रेस की तरह खत्म होगा दबदबा? एक्सिस माय इंडिया के फाउंडर का चौंकाने वाला दावा

BJP Government: प्रदीपु गुप्ता ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में एक चक्र होता है। कांग्रेस का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस साल 1977 तक लगातार सत्ता में रही।
axis my india founder pradeep gupta prediction on bjp governmnet
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pradeep Gupta On BJP Government: देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय बीजेपी और एनडीए की सहयोगी दलों की सरकार हैं। हाल ही में राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बड़ी जीत हासिल की। इस बीच देश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के भविष्य को लेकर सीनियर पॉलिटकल एनालिस्ट प्रदीप गुप्ता ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

एक्सिस माय इंडिया के संस्थापक ने कहा कि जब तक केंद्र की मौजूदा सरकार के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट नहीं होती है, तब तक भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता में बनी रह सकती है। कई चुनावों के नतीजों का सही अनुमान लगाने प्रदीप गुप्ता ने कांग्रेस के लंबे समय तक चली सत्ता का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति एक बार फिर वन-पार्टी प्री-डॉमिनेंस के दौर से गुजर रही है।

कब तक सत्ता में रह सकती है बीजेपी?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी अगले कितने सालों तक सत्ता में बनी रहेगी, इस बात का अनुमान लगाते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा कि साल 2014 से देश की सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक प्रभुत्व कम से कम 20 साल तक चल सकता है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK की जीत का सही अनुमान लगाने वाले गुप्ता ने कहा कि जब तक सत्तारूढ़ पार्टी की सत्ता प्रदर्शन कमजोर नहीं पड़ती, उसकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

'लंबे समय तक बने रहने का अनुमान'

प्रदीपु गुप्ता ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में एक चक्र होता है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस साल 1977 तक लगातार सत्ता में रही। उसके बाद उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन दिनों हम करीब 20 साल की राजनीतिक पीढ़ी की बात करते थे। यह 20 साल का चक्र अब भी बना रहेगा। उनका संकेत था कि बीजेपी भी लंबे समय तक भारतीय राजनीति का केंद्र में बनी रह सकती है।

'लगातार हारता रहेगा विपक्ष'

रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिटिकल एनालिस्ट प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष, दोनों का भविष्य मौजूदा सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इतना बड़ा जनादेश मिलने के बाद बीजेपी से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। इसलिए अब भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सुपर परफॉर्म करना होगा और जब तक उनका प्रदर्शन कमजोर या खराब नहीं होता, वे जीतते रहेंगे और विपक्ष लगातार हारता रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com