-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Omar Abdullah Will Give Compensation To Families Of The Dead In Jammu And Kashmir
पाकिस्तानी गोलीबारी में मृत लोगों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया ऐलान
- Written By: Saurabh Pal
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सेमी वार में जम्मू-कश्मीर के 26 लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में मृत लोगों के परिजनों को उमर अब्दुल्ला मुआवजा देने का ऐलान किया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये सरकार देगी।

उमर अब्दुल्ला (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 2 दिन से ‘जंग’ के खत्म होने के आसार दिख रहे हैं। ट्रंप की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह सीज फायर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि अभी आज रात हाई अलर्ट पर रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में आबादी वाले क्षेत्रों में गिरे मिसाइल ने नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने मुआवजा राशि का ऐलान किया है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश में पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शनिवार को घोषणा की। भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को सीमा के पार नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।
19 ग्रामीणों को हुई है मौत
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
भारत द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। पाक की तरहफ से हो रही गोलीबारी में पिछले चार दिन में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला सेक्टरों में पड़ोसी देश की गोलाबारी में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त और 19 ग्रामीणों की मौत हो गई। इन 19 लोगों में से 12 लोगों की मौत बुधवार को पुंछ में हुई, जबकि शुक्रवार को उरी व पुंछ में दो अन्य लोगों की जान चली गई। इसके अलावा शनिवार सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच लोगों को जान गंवानी पड़ी।
अफगानिस्तान ने निभाई मित्रता…पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, भारत बोला- सच्चे मित्र हैं अफगानी
सीएम सोशल मीडिया पर किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी के कारण निर्दोष लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी सरकार अपने लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।”
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा किए गए पोस्ट में कहा गया है कि हालांकि कोई भी मुआवजा किसी प्रियजन को खोने की भरपाई नहीं कर सकता और न ही परिवार को हुए आघात पर मरहम लगा सकता, लेकिन समर्थन और एकजुटता के संकेत के रूप में, सभी मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शोक की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं।”
Omar abdullah will give compensation to families of the dead in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














