-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Conspiracy To Incite Afghanistan Against India Fails
अफगानिस्तान ने निभाई मित्रता…पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, भारत बोला- सच्चे मित्र हैं अफगानी
- Written By: Saurabh Pal
पाक का एक और नापाक मंसूबा फेल हो गया। दरअसल पाकिस्तान ने कहा भारत की मिसाइल से अफगानिस्तान को नुकसान हुआ है। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी दावे का खंडन किया है। इसके बाद भारत ने अफगानियों को मित्र बताया है।

एस जयशंकर, इनायतुल्लाह ख्वारिज्मी (फोटो-सोशल मीडिया)
काबुल: भारत से चल रही भिड़ंत में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को शामिल करने की नाकाम कोशिश की। हालांकि अफगानिस्तान ने भारत के सुर में सुर मिलाते हुए पाक के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। इतना ही नहीं भारत ने अफगानिस्तान को अपना सच्चा मित्र बताया है। पाकिस्तान ने भारत पर दबाव बनाने के लिए दावा किया कि भारतीय मिसाइलों से अफगानिस्तान को भी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के दावे को को सिरे से खारिज कर दिया है
पाकिस्तान ने द्वारा कहा गया था कि भारत ने अपनी मिसाइलों से अफगान क्षेत्र पर हमला किया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खावरिजमी ने कहा कि ऐसे किसी भी हमले का कोई आधार नहीं है, यह दावा पूरी तरह निराधार है।
भारत अफगानियों का सच्चा मित्र
सम्बंधित ख़बरें
POK में JAAC नेतृत्व पर खतरा! मार्च से पहले बढ़ा तनाव, आसिम मुनीर ने आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का दिया निर्देश
अब बंदूक ही नहीं, AI और आधुनिक तकनीक से लैस हो रहे पाकिस्तानी आतंकी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
इससे पहले पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में अफगानिस्तान का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। हालांकि अफगानिस्तान ने न केवल इस दावे को झूठा बताया, बल्कि यह भी संकेत दिया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि अफगान जनता अब अच्छी तरह समझती है कि उनका सच्चा मित्र कौन है और कौन उनकी संप्रभुता का बार-बार उल्लंघन करता आया है। यह बयान पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार अभियान को जवाब देने के रूप में देखा जा रहा है।
इसलिए शुरू हुआ सेमी वॉर
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 27 पर्यटकों की गोलीमार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं गोली मारने से पहले धर्म पूछा गया। इसके बाद भारत ने आतंकियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लांच किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। इसमें 100 आतंकियों की मौत हो गई थी।
भारत से पूरी तरह डरा पाकिस्तान, डर के कारण टॉप लीडर्स और सेना के अफसरों ने अपना पैसा दुबई भेजा
छटपटा रहा पाकिस्तान
भारत के इस हमले से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमले बेअसर कर दिए। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम पर अटैक कर दिया। इससे जो बर्बाद हो गया। साथ ही पाकिस्तान के 9 शहरों पर ड्रोन से हमला किया। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान में सेमी वॉर जारी है।
Pakistan conspiracy to incite afghanistan against india fails
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMBadrinath Temple Donation Dispute: बीकेटीसी ने कोषाध्यक्ष का किया तबादला, सामने आई 18 पन्नों की रिपोर्ट
Jul 15, 2026 | 06:46 PMAkola News: अकोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधियों की टोली पर तड़ीपार आदेश
Jul 15, 2026 | 06:38 PMविश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- 9 लाख से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
Jul 15, 2026 | 06:37 PM‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के 15 साल पूरे, जिंदगी जीने का नया नजरिया देने वाली फिल्म आज भी है लोगों की फेवरेट
Jul 15, 2026 | 06:32 PMमहाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Jul 15, 2026 | 06:24 PMMaharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














