- Hindi News »
- India »
- Nrc Row Voter List Bihar Owaisi Support Opposition Agenda
वोटर वेरिफिकेशन के बहाने NRC की तैयारी? ओवैसी बोले- लोकतंत्र का मजाक बन रहा
EC के नए वोटर लिस्ट नियम में 1987 से पहले जन्म का सबूत मांगा गया, जिस पर पूरा विपक्ष भड़का हुआ है। ममता, तेजस्वी के बाद अब ओवैसी ने इसे NRC जैसा करार देते हुए गरीबों के साथ नाइंसाफी बताया।
- Written By: सौरभ शर्मा

AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी (फोटो- सोशल मीडिया)
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रस्ताव को लेकर देशभर में सियासी घमासान छिड़ गया है। आयोग द्वारा जारी शर्तों के तहत नए मतदाता बनने या दूसरे राज्य से आए नागरिकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में हुआ था। इसके लिए उन्हें जन्म तिथि और स्थान का दस्तावेज़ देना अनिवार्य होगा। इस निर्णय को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्षी नेताओं ने तीखी आपत्ति जताई है।
निर्वाचन आयोग की इस प्रक्रिया को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहले ही ‘गुप्त एनआरसी’ करार दिया था। अब असदुद्दीन ओवैसी ने इसे बिहार के गरीबों, पिछड़ों और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के साथ एक क्रूर मजाक बताया है। उनका कहना है कि यह कदम वोटर लिस्ट से लाखों लोगों को बाहर करने की सोची-समझी रणनीति है।
गरीबों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं- ओवैसी
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “EC गुप्त रूप से NRC लागू कर रहा है। हर व्यक्ति से यह साबित करने के लिए कागजात मांगे जा रहे हैं कि वह और उसके माता-पिता कब और कहां पैदा हुए थे। सीमांचल जैसे क्षेत्रों में जहां लोग मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते हैं, उनसे दस्तावेज़ों की उम्मीद करना अमानवीय है।” उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ तीन-चौथाई जन्म ही भारत में पंजीकृत होते हैं और सरकारी कागज़ों में अक्सर गड़बड़ियां होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
10 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, ECI ने जारी किया शेड्यूल, खरगे-पवार-देवेगौड़ा की सीट हुई खाली
नवभारत संपादकीय: बंगाल में मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल की नियुक्ति पर सवाल, क्या SIR बना ‘पुरस्कार’ का आधार?
BLO से RO तक, सभी के पास होगा QR कोड वाला डिजिटल कार्ड; 4 मई को कैसे होगी वोटों की गिनती? ECI ने बताया प्लान
‘चुनाव आयोग पूरी तरह कॉम्प्रमाइज्ड’, CEC ज्ञानेश कुमार पर जयराम रमेश का हमला; एग्जिट पोल को बताया रैकेट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और संवैधानिक अधिकारों का हवाला
ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के 1995 के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रकार की मनमानी प्रक्रिया पर अदालत पहले ही सवाल उठा चुकी है। उनका कहना है कि यह कदम मतदाता सूची से गरीब, दलित, मुसलमान और आदिवासी वर्गों को बाहर करने की साजिश है। ओवैसी ने चेताया कि इससे जनता का निर्वाचन आयोग पर से भरोसा खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस पर BJP ने CM की कुर्सी पर उठाए कई सवाल, कहा- बैठने लायक नही
उधर, INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी इस मुद्दे पर सक्रिय हो चुके हैं। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।
Nrc row voter list bihar owaisi support opposition agenda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














