- Hindi News »
- India »
- Madhya Pradesh Congress Leaders Concentrating On Fitness For Padyatra With Rahul Gandhi
राहुल गांधी के साथ पदयात्रा के लिए फिटनेस पर ध्यान दे रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता
- Written By: उज्वला धारपवार

Pic : Ani
मुंबई: भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करने के लिए जॉगिंग, कसरत और अन्य फिटनेस गतिविधियां शुरू कर दी हैं। राहुल के नेतृत्व में सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा रोजाना औसतन 25 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह यात्रा 20 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस विधायक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह पिछले एक महीने से तेज गति से चलने का अभ्यास कर रहे हैं और यात्रा में शामिल होने के लिए पहली बार जूते भी खरीदे हैं, क्योंकि उन्हें अब तक केवल चप्पल पहनने की ही आदत थी। 66 वर्षीय शर्मा ने कहा, “मैं केवल चप्पल ही पहनता हूं। मैंने कभी जूते नहीं पहने हैं। मैं राहुल जी के कदमों के साथ तालमेल बैठाने के लिए रोजाना तेज गति से पांच किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल रहा हूं।”
शर्मा ने बताया कि वह हैदराबाद और बेल्लारी में राहुल के साथ यात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “राहुल की गति का मुकाबला करना कठिन है। मैं मध्य प्रदेश में अपने नेता की यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” मध्य प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य जगदीश सैनी ने कहा कि वह सुबह करीब पांच बजे उठ जाते हैं और पिछले चार-पांच वर्षों से नियमित तौर पर टहलने जाते हैं। 67 वर्षीय सैनी ने कहा, “हालांकि, पिछले दस दिनों से मैं राहुल गांधी की गति के साथ तालमेल बैठाने के लिए रोजाना दो बार जॉगिंग कर रहा हूं।” कांग्रेस नेता एवं भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष पीडी शर्मा (56) ने बताया कि राहुल के भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद वह फिट रहने और वजन घटाने के लिए सुबह चार बजे उठ जाते हैं और पार्क में जॉगिंग करने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं और 20 नवंबर को बुरहानपुर में इस पैदल यात्रा में शामिल होंगे। शर्मा ने कहा, “मैं राहुल जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहता हूं। मैंने यात्रा के लिए नए जूते और 10 कुर्ता-पायजामा खरीदे हैं। मेरा वजन 87 किलोग्राम है और अपने नेता के साथ चलने के लिए मैं थोड़ा वजन घटाना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
राहुल गांधी पर बरसे Chandrashekhar Bawankule, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अर्थ नहीं समझते, संस्कारों की है कमी
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ के प्रमुख पुनीत टंडन ने बताया कि वह सुबह 5.30 बजे उठकर भेल मैदान में जाते हैं और दो घंटे दौड़ते व साइकिल चलाते हैं। टंडन (39) ने कहा, “मैं पिछले 30 दिनों से इस फिटनेस रूटीन का पालन कर रहा हूं। मैं अपने नेता की यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। उनके साथ कदम से कदम चलाकर चलने के लिए मैं नियमित तौर पर व्यायाम कर रहा हूं।” मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि वह पिछले पांच साल से नियमित रूप से सुबह टहलते और व्यायाम करते हैं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पिछले 10 दिनों से उन्होंने शाम को भी टहलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस की जनसंपर्क पहल के तहत भारत जोड़े यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली में प्रवेश करेगी। तीन दिसंबर को राजस्थान के कोटा जिले में जाने से पहले यात्रा मध्य प्रदेश में 13 दिनों में छह जिलों-बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा से होकर गुजरेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिनों में 12 प्रदेशों से गुजरते हुए 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भाषा
Madhya pradesh congress leaders concentrating on fitness for padyatra with rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा
Apr 04, 2026 | 03:43 PMसुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति
Apr 04, 2026 | 03:40 PMIran US War: ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता और ट्रंप की शर्तों को मारी ठोकर, मुनीर-शरीफ की बढ़ी मुश्किलें
Apr 04, 2026 | 03:36 PMMumbai Accident: माटुंगा में रफ्तार का कहर! फल खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार
Apr 04, 2026 | 03:33 PMकनाडा शोरूम गोलीकांड: ‘अगली बार घर में घुसकर…’, Manna Brampton ने ली जिम्मेदारी; Lawrence कनेक्शन आया सामने
Apr 04, 2026 | 03:33 PMPune News: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से पुणे में भारी नुकसान, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Apr 04, 2026 | 03:29 PMउमरेड में महिलाओं के एल्गार से शराबबंदी कायम, एक साल से थमी अवैध बिक्री
Apr 04, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














