- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Umred Women Protest Liquor Ban Muktipath Success Story 2026
उमरेड में महिलाओं के एल्गार से शराबबंदी कायम, एक साल से थमी अवैध बिक्री
उमरेड में महिलाओं ने शराबबंदी के लिए एकजुट होकर अवैध बिक्री को रोका। एक साल से गांव शराबमुक्त है।

Gadchiroli Umred Liquor Ban News: गयागड़चिरोली चामोर्शी तहसील के उमरेड में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एकजूटता दिखाकर एल्गार किया, इसकी बदौलत गांव में अवैध शराब बिक्री पूर्ण रूप से थमी है। मुक्तिपथ अभियान के मार्गदर्शन में विगत एक वर्ष से गांव में शराबबंदी कायम रखी है, अब यह स्थिति कायम रखने के लिए ग्रामीण तथा महिलाएं सक्रिय हैं।
एक समय ऐसा था, जब उमरेड गांव अवैध शराब बिक्री का केंद्र माना जाता था। पड़ोसी 3 गांवों के नशेड़ी यहां आते थे। इसका व्यापक झटका यहां के विद्यार्थी व महिलाओं को लग रहा था। सार्वजनिक जगह पर शराब प्राशन कर चिल्लाना, उद्दम मचाना, अश्लील भाषा में गालीगलौज करना आदि मामले निरंतर हो रहे थे। जिससे महिलाओं का घर के बाहर निकलना भी कठिन हुआ था। गांव की शांति भंग हुई थी।
शुरुआती दिनों में युवक व पुरुषों ने गांव में शराबबंदी की थी, लेकिन यह युवक शिक्षा व नौकरी के लिए बाहर जाने के चलते युवकों का संगठन कमजोर पड़ गया था। इसका लाभ उठाते हुए वर्ष 2025 में शराब विक्रेताओं ने फिर से अवैध शराब बिक्री शुरू की। इस दौरान गांव में शराब विक्रेताओं की संख्या 10 तक पहुंच गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
गांव में फिर से शुरू हुई शराब बिक्री रोकने के लिए मुक्तिपथ के तहसील संगठक आनंद इंगले तथा तहसील उपसंगठक विनोद पांडे आगे आए। उन्होंने महिलाओं को शराब के सामाजिक व पारिवारिक दुष्परिणाम बताए। वहीं उन्हे संगठित किया। विक्रेताओं को लिखित नोटिस दिया।
इसके बाद मुक्तिपथ गांव संगठन गठित किया गया। इसके पश्चात संगठन ने अवैध शराब बिक्री फिर से बंद करने के लिए अवैध शराब विक्रेताओं को लिखित नोटिस दिया। विक्रेताओं से फिर से व्यवसाय न करने का पत्र लिखकर लिया गया। केवल विक्रेताओं पर ही नहीं तो सार्वजनिक जगह पर शराब प्राशन करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की नीति अपनाई।
शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़े उपाययोजना के चलते उमरेड गांव विगत एक वर्ष से शराबमुक्त है।
Gadchiroli umred women protest liquor ban muktipath success story 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













