- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Matunga Car Accident Senior Citizen Death Ramakrishnan Suriyanarayanan
Mumbai Accident: माटुंगा में रफ्तार का कहर! फल खरीद रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार
Mumbai Accident News: मुंबई के माटुंगा में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे फल खरीद रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Mumbai Matunga Car Accident News: मायानगरी मुंबई की सड़कों पर तेज रफ्तार का जानलेवा खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला माटुंगा इलाके का है, जहां एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
फल खरीदते समय हुआ हादसा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोहराब रुसी कोतवाला के रूप में हुई है। घटना के समय सोहराब सड़क किनारे एक फल की दुकान पर खड़े होकर फल खरीद रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक एक तेज रफ्तार कार आई, जिसने पहले वहां खड़ी एक टैक्सी को जोरदार टक्कर मारी और फिर नियंत्रण खोते हुए सीधे सोहराब को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोहराब हवा में उछलकर दूर जा गिरे।
आरोपी चालक पर कानूनी शिकंजा
कार चालक की पहचान रामकृष्णन सूर्यनारायण के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की आरोपी चालक मदद से ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण सोहराब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुंबई की माटुंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकृष्णन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?
‘महाराष्ट्र में SIR से कटेंगे 2.9 करोड़ वोटर्स के नाम’, प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, चुनाव आयोग पर बोला हमला
अमरावती में हिवरखेड़ में वन्य जीवों का भारी उत्पात; संतरे, कपास और गेहूं की फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान
उमरेड में महिलाओं के एल्गार से शराबबंदी कायम, एक साल से थमी अवैध बिक्री
यह भी पढ़ें:- प्रफुल पटेल को ठिकाने लगाने के चक्कर में सुनेत्रा कर गई सेल्फ गोल? एक चिट्ठी से फंसी पूरी NCP
पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है और उसे माटुंगा थाने ले जाया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक नशे की हालत में था या नहीं। माटुंगा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
Mumbai matunga car accident senior citizen death ramakrishnan suriyanarayanan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में अवैध शराब और जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 76 हजार का माल जब्त
Apr 04, 2026 | 04:57 PMLHQ vs MS: बारिश ने मुकाबले में डाली खलल, फिर भी लाहौर कलंदर की बड़ी जीत, मुल्तान सुल्तान्स की करारी हार
Apr 04, 2026 | 04:50 PMविदेशों में छा गई Royal Enfield, Himalayan 450 की जबरदस्त डिमांड, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 04:46 PMयूपी पुलिस में 81,000 से ज्यादा भर्तियां, युवाओं के लिए बड़ा मौका: योगी आदित्यनाथ
Apr 04, 2026 | 04:45 PMशनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय
Apr 04, 2026 | 04:42 PMबेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश
Apr 04, 2026 | 04:42 PM‘मेरी लिस्ट में नंबर-1…’, Ricky Ponting ने श्रेयस अय्यर को लेकर किया बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














