Pune Unseasonal Rain: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से पुणे में भारी नुकसान, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

Pune Unseasonal Rain Damage Crops: पुणे जिले में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है। 105 गांव प्रभावित हुए हैं और 2357 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
pune-unseasonal-rain-hailstorm-damage-crops-deaths-update
बर्बाद फसलें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Unseasonal Rain Hailstrom Damage: जिले में 1 और 2 अप्रैल को हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।

इस प्राकृतिक आपदा के चलते जिले की 12 तहसीलों के करीब 105 गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के प्राथमिक अनुमान के अनुसार लगभग 2,357 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र की फसलें बर्बाद हुई हैं।

Pune में भारी बारिश के चलते गई 2 लोगों की जान

इस घटना में दो लोगों की जान भी चली गई। पर्वती क्षेत्र में तेज हवाओं के दौरान एक पेड़ गिरने से रंजना नवनाथ गिरी (57) की मौत हो गई। वहीं, खेड तहसील में पोल्ट्री शेड का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी तेज तूफान के चलते दीवार गिर गई, जिससे अलका गणपत मसले (53) नामक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा खेड तहसील में ही पेड़ की शाखा गिरने से एक गाय की भी मौत हुई है।

Pune में कृषि क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान

बेमौसम बारिश(Pune Unseasonal Rain) का असर पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में भी व्यापक रूप से देखने को मिला। जलभराव, पेड़ गिरने और केबल टूटने जैसी कुल 270 शिकायते आपातकालीन कक्ष में दर्ज कराई गई, जिनमें से 29 शिकायते गंभीर स्वरुप की थीं, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मामलों में राहत कार्य शुरू किया और संबंधित विभागों को सक्रिय कर नागरिकों को सहायता पहुंचाई। कृषि क्षेत्र को इस आपदा से सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

तहसील प्रभावित गांव प्रभावित किसान प्रमुख फसलें
भौर 12 155 75 गेहूं, प्याज, सब्जियां, फूल, आम
इदापुर 20 338 296 केला, अंगूर, आम, मक्का, ज्वार, प्याज
मुलशी 5 84 16 प्याज, सब्जियां
आंबेगांव 23 755 265 प्याज, गेहूं, मक्का, ज्वार, आम
खेड 4 10 3 गेहूं, प्याज, सब्जियां
दौड 17 543 205 फूल, चारा, प्याज, सब्जियां, अनार
शिरूर 97 2190 1326 प्याज, बाजरा, गेहूं, मक्का, तरबूज
राजगढ़ 7 29 3 प्याज, सब्जियां, ज्वार, आम
हवेली 10 112 54 प्याज, सब्जियां, ज्वार
बारामती 12 281 115 प्याज, सब्जियां, फल फसलें, अनार
Navbharat Live
navbharatlive.com