- Hindi News »
- India »
- Jpc Report On Wakf Amendment Bill Will Be Presented In Lok Sabha On 3 February
अब वक्फ बिल पर संसद में मचेगा संग्राम, जगदंबिका पाल इस दिन लोकसभा में पेश करेंगे JPC की रिपोर्ट
संसद में शुरू हुआ बजट सत्र अब हंगामेदार होने की संभावना है क्याेंकि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी...
- Written By: आकाश मसने

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जेपीसी के रिपोर्ट सौंपते समिति के अध्यक्ष व सदस्य (सोर्स: एक्स@ombirlakota)
नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट सोमवार यानी 3 फरवरी को लोकसभा में पेश की जाएगी। लोकसभा की कार्यसूची के मुताबिक, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, बीजेपी सांसद संजय जयसवाल के साथ संयुक्त समिति की रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी में 3 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगे। वे संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन के पटल पर रखेंगे।
इससे पहले वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष 30 जनवरी 2025 को प्रस्तुत की गई थी। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने संसद पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और उन्हें वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की अंतिम रिपोर्ट सौंपी थी।
बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी ने 29 जनवरी को संशोधित विधेयक और उसकी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। हालांकि, विपक्षी सांसदों ने जेपीसी की रिपोर्ट पर अपने असहमति नोट प्रस्तुत किए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक नहीं हुआ…संसदीय समिति के सवालों पर NTA चीफ का जवाब, सांसदों ने पूछा- फिर दोबारा पेपर क्यों?
सपा-TMC के बाद आप भी JPC से बाहर, मंत्रियों की गिरफ्तारी वाले बिल पर विपक्ष काट रहा कन्नी
संसद में महासंग्राम! विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की तरफ फेंकी, JPC को भेजे गए तीनों विधेयक
Wardha News: संसदीय समिति की बैठक में सांसद काले का सहभाग, विविध मुद्दों पर हुई चर्चा
14 क्लॉज और सेक्शन में 25 संशोधनों को मंजूरी
जानकारी के अनुसार जेपीसी ने वक्फ विधेयक 1995 के 14 क्लॉज और सेक्शन में 25 संशोधनों के साथ नए ड्राफ्ट को मंजूरी दी है। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘हमने वक्फ विधेयक पर संसदीय समिति की ड्राफ्ट रिपोर्ट और संशोधित बिल को अपनाया है।’
जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि “पहली बार हमने एक खंड शामिल किया है जिसमें कहा गया है कि वक्फ का लाभ हाशिए पर रहने वाले लोगों, गरीबों, महिलाओं और अनाथों को मिलना चाहिए। हमारे समक्ष विधेयक के 44 क्लॉज थे, जिनमें से 14 में जेपीसी सदस्यों द्वारा संशोधन प्रस्तावित किए गए थे। हमने मतदान कराया और फिर बहुमत से इन संशोधनों को अपनाया।”
विपक्ष ने जेपीसी की कार्यवाही की आलोचना
जेपीसी की कार्यवाही की विपक्षी सांसदों और नेताओं ने आलोचना की थी। वक्फ अधिनियम 1995 को वक्फ संपत्तियों को रेगुलेट करने के लिए बनाया गया था। वक्फ संपत्तियों के कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण जैसे मुद्दों को लेकर इस कानून की लंबे समय से आलोचना होती रही है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 का उद्देश्य वक्फ बोर्ड के अवैध कब्जे वाली संपत्तियों को छुड़ाने, डिजिटलीकरण, ऑडिट और पारदर्शिता के लिए कानूनी सुधारों के जरिए इन चुनौतियों का समाधान करना है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और 4 अप्रैल तक चलेगा।
Jpc report on wakf amendment bill will be presented in lok sabha on 3 february
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














