-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Parliamentary Committee Meeting Foreign Secretary Vikram Misri Told The Mps Trump Had No Role In Ceasefire
सीजफायर में नहीं था ट्रंप का कोई रोल, संसदीय समिति को विदेश सचिव ने बताया सच
- Written By: अक्षय साहू
संसद के एनेक्सी भवन में विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी समिति को बताया कि सीजफायर कराने में ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी
नई दिल्ली: संसदीय समिति की बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सांसदों को बताया कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं थी। विक्रम मिसरी ने कहा कि सीजफायर में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं थी। यह फैसला द्विपक्षीय स्तर पर लिया गया था। उन्होंने समिति को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।
मिसरी ने समिति को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पारंपरिक क्षेत्र में रहा है और पाकिस्तान की ओर से कोई परमाणु संकेत नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बैठक में शामिल कुछ सांसदों ने पूछा कि क्या पाकिस्तान ने संघर्ष में चीनी मंच का इस्तेमाल किया था? मिसरी ने इस पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर हमला किया है।
डेलिगेशन से पहले संसदीय समिति की बैठक
सोमवार को संसद के एनेक्सी भवन में विदेश मामलों की स्थायी संसदीय समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संसदीय समिति में शामिल सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में बड़े बदलाव की आहट! कतर पहुंचे एस. जयशंकर, PM अल-थानी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
ईरान-US तनाव थमते ही एक्टिव हुआ भारत, जयशंकर 10 दिन में 6 देशों के दौरे पर, चीन-पाक की बढ़ी बेचैनी!
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
#WATCH | Congress MP Shashi Tharoor, who is leading one of the 7 delegations which will carry India’s message of zero-tolerance against terrorism to the world, says, “The briefing for my delegation is going to be only on Friday. So, honestly, I am not going to say anything right… pic.twitter.com/D4stfjxhBM — ANI (@ANI) May 19, 2025
बैठक में समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविशंकर प्रसाद, सतनाम सिंह, नवीन जिंदल, अपराजिता सारंगी, अरुण गोविल और आरपीएन सिंह शामिल रहे।
देर से जाएंगे अमेरिका: थरूर
पाकिस्तान को बेनकाब करने विदेश जाने वाले डेलिगेशन में से एक का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मेरे डेलिगेशन की ब्रीफिंग शुक्रवार को ही होगी। इसलिए मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा। कुछ टीमें पहले ही रवाना हो रही हैं और इसलिए उन्हें कल अपनी बैठक करनी होगी।
थरूर ने आगे कहा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल थोड़ा देर से रवाना हो रहा है क्योंकि अमेरिका में मेमोरियल डे वीकेंड है और अमेरिका में संसद का सत्र दो जून तक नहीं है। इसलिए वहां बहुत जल्दी पहुंचने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए हम देर से पहुंच रहे हैं और देर से जा रहे हैं। हम 24 मई को रवाना होंगे। हम पहले गुयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और फिर अंत में अमेरिका जा रहे हैं।
Parliamentary committee meeting foreign secretary vikram misri told the mps trump had no role in ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














