- Hindi News »
- India »
- Jk Clashes At Sheshnag Camp Of Amarnath Yatra 3 Arrested
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में झड़प, 3 गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

Reprsentative Image
श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के शेषनाग शिविर में पिछले सप्ताह हुई झड़प में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झड़प में कुछ श्रद्धालुओं और खच्चरवालों को मामूली चोट आई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आधारहीन वीडियो अपलोड किए थे जिसमें दावा किया गया था कि श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके गए।
उन्होंने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेषनाग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग में पड़ता है। एडीजीपी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘शेषनाग में 15 जुलाई को खच्चरवालों के बीच झड़प हुई थी जिसके कारण खच्चरवालों और कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म…इस दिन से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा, घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा समय से पहले स्थगित, खराब मौसम बना कारण
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, आपस में टकराई तीन बसें, 10 यात्री घायल
अमरनाथ यात्रा: बारिश के बीच जम्मू आधार शिविर से 6,900 से अधिक श्रद्धालु रवाना
स्थिति को तुरंत नियंत्रण में कर लिया गया।” उन्होंने कहा कि पहलगाम थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है ओर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर गौर नहीं करने की सलाह दी जाती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रद्धालुओं की रक्षा करने तथा शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। (एजेंसी)
Jk clashes at sheshnag camp of amarnath yatra 3 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच आंदोलन पर सोनम वांगचुक का समर्थन, सरकार को चेताया, बोले- असहमति दबाने से बढ़ेगा गुस्सा
May 23, 2026 | 10:44 PMजनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
May 23, 2026 | 10:28 PMछत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
May 23, 2026 | 10:18 PMसुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई
May 23, 2026 | 10:00 PMHair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
May 23, 2026 | 09:51 PMमुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
May 23, 2026 | 09:50 PMनागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














