अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, आपस में टकराई तीन बसें, 10 यात्री घायल

Amarnath Yatra Bus Accident: कुलगाम के खुडवानी में अमरनाथ यात्रा पर जा रही काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सभी घायलों की हालत अभी स्थिर है।
amarnath bus accident
अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों में हुई टक्कर, फोटो: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Amarnath Yatra Bus Accident: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। एक के बाद एक तीन बसें आपस में टकरा गईं जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी अनंतनाग भेज दिया गया है। बालटाल के पास यात्रा के दौरान बसों की आपस में टक्कर हो गई। बसें टकराने के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में दस से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद ही राहत कार्य आरंभ किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और सभी की हालत स्थिर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेज दिया गया है।

टैचलू क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा

यह हादसा टैचलू क्रॉसिंग के पास हुआ। बालटाल की ओर जा रहे अमरनाथ यात्रा काफिले की बसों की आपस में ही टक्कर हो गईं। जिस कारण से बस में बैठे लोगों को चोटें आईं। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान हुई यह दूसरी बड़ी घटना है। 5 जुलाई को भी कुछ बसों की आपस में टक्कर हुई थी जिसमें 36 यात्री घायल हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

सभी तीर्थयात्री मध्यप्रदेश के

कुलगाम बस दुर्घटना में जो भी तीर्थयात्री घायल हुए हैं वो सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर के एक घायल यात्री ने बताया कि उन्हें हल्की सी चोट लगी है। कुल 10-11 लोग घायल हुए हैं और सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। यात्री ने बताया कि वे अमरनाथ यात्रा के बाद वैष्णो देवी जा रहे थे। काफिला सुबह 3 बजे निकला था और रास्ते में ऐसी दुर्घटना हो गई।

दूसरे वाहनों में शिफ्ट किए गए यात्री

इस हादसे में बसों के कांच टूट गए। सभी घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया और बाकी बचे यात्रियों को अन्य वाहनों में शिफ्ट कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुलगाम पुलिस के साथ साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए फौरन सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com