- Hindi News »
- India »
- Jairam Ramesh Congress Internal Criticism Modi Govt Renaming Politics
‘हमारे सांसद हमें ही कोसते हैं, फिर भी हम…’, जयराम रमेश ने खोला कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी राज
Congress के भीतर क्या चल रहा है, इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता Jairam Ramesh ने एक बड़ा और दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा पार्टी के कुछ जाने-माने सांसद अक्सर अपनी ही पार्टी और नेताओं की आलोचना करते।
- Written By: सौरभ शर्मा

जयराम रमेश ने खोला कांग्रेस का अंदरूनी राज (फोटो- सोशल मीडिया)
Jairam Ramesh Statement: कांग्रेस के भीतर क्या चल रहा है, इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बड़ा और दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि पार्टी के कुछ जाने-माने सांसद अक्सर अपनी ही पार्टी और नेताओं की आलोचना करते रहते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पार्टी इस पर कोई सख्त कार्रवाई करने के बजाय इसे चुपचाप सह लेती है। आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे कांग्रेस की क्या सोच है, जयराम रमेश ने इसका बहुत ही अनोखा कारण बताया है जो अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
जयराम रमेश ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलती है। उनके अनुसार, यहां न केवल बोलने की आजादी है, बल्कि बोलने के बाद भी आजादी कायम रहती है। उन्होंने पार्टी की तुलना पवित्र गंगा नदी से करते हुए कहा कि हम गंगा की तरह विशाल हैं, जिससे ढेर सारी सहायक नदियां निकलती रहती हैं। उनका कहना है कि अगर कोई कड़वी बात भी बोलता है, तो भी कांग्रेस में सबको साथ लेकर चलने का भाव हमेशा बना रहता है, जो शायद किसी और दल में नहीं दिखता।
‘बोलने के बाद भी आजादी’
जयराम रमेश ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय समाज का आईना है और यही कारण है कि यह पिछले 140 सालों से मजबूती से टिकी हुई है। उन्होंने इसे समाज की अंतरात्मा बताया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह साफ कर दिया कि पार्टी के उदारवादी ढांचे में विरोध के सुरों के लिए भी पूरी जगह है। उनका मानना है कि सांसद अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं और यही लोकतंत्र की असली पहचान है। उनका यह बयान उन आलोचकों के लिए भी एक जवाब है जो अक्सर पार्टी के भीतर उठने वाले विरोधी स्वरों को अनुशासनहीनता मानते हैं, जबकि रमेश इसे पार्टी की लोकतांत्रिक ताकत बताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
उज्जैन में किसानों का महासंग्राम! पुलिस ने किया लाठीचार्ज; अशोक जाट के जिलाबदर आदेश पर भड़का समाज
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी तेज, AIMIM की बढ़ती ताकत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन
उज्जैन में किसान कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, अशोक जाट के जिला बदर के विरोध में पुलिस से झड़प
यह भी पढ़ें: मेसी 10 मिनट में OUT! कोलकाता इवेंट में हंगामे के बाद सियासी भूचाल; BJP-TMC ने एक-दूसरे पर बोला हमला
नाम बदलने पर सरकार को घेरा
अपनी पार्टी की बात रखने के साथ-साथ उन्होंने मोदी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। मनरेगा का नाम बदलने की खबरों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सरकार को री-पैकेजिंग और ब्रांडिंग का ‘मास्टर’ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले निर्मल भारत को स्वच्छ भारत और ग्रामीण एलपीजी योजना को उज्ज्वला बना दिया। जयराम रमेश ने तीखा सवाल उठाया कि ये लोग पंडित नेहरू से तो नफरत करते ही हैं, लेकिन लगता है अब महात्मा गांधी से भी दिक्कत है। उन्होंने पूछा कि महात्मा गांधी नाम में क्या गलत है जो मनरेगा का नाम बदलकर पूज्य बापू रोजगार गारंटी योजना करने की तैयारी हो रही है?
Jairam ramesh congress internal criticism modi govt renaming politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














