-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Isis Kashmir Sent Threatening Emails To Gautam Gambhir Said Will Kill You And Your Family
गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ ने भेजे धमकी भरे ईमेल, कहा- तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर (BJP MP Gautam Gambhir) को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी (Threaten) मिलने के बाद बुधवार को उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (मध्य) को भेजी गई एक शिकायत में कहा गया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजकर 32 मिनट पर गौतम गंभीर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर ‘‘आईएसआईएस कश्मीर’’ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली।
अधिकारियों ने बताया कि ई-मेल में लिखा है, “हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
उन्होंने बताया कि शिकायत में, मामले का संज्ञान लेने, प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का आग्रह किया गया है।
पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ओर से गूगल को पत्र लिखकर उस ईमेल आईडी के संचालक समेत अन्य संबंधित जानकारी मांगी गई है, जिससे कथित धमकी भरा संदेश भेजा गया।
विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे उस उपकरण के आईपी पते के बारे में जानकारी मिल पाएगी जिससे कथित धमकी भरा ई-मेल भेजा गया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि शिकायत गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की ओर से राजेंद्र नगर थाने में बुधवार को दर्ज कराई गई। चौहान ने कहा, “शिकायत में आरोप लगाया गया कि मंगलवार को गौतम गंभीर की ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।”
डीसीपी ने कहा, “शिकायत मिलने के बाद, जिला पुलिस ने गंभीर की निजी सुरक्षा और उनके राजेंद्र नगर इलाके में स्थित आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है क्योंकि अभी शिकायत के संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मध्य जिला पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के साथ मिलकर विशेष प्रकोष्ठ मामले की जांच कर रहा है।
विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं।” (एजेंसी)
Isis kashmir sent threatening emails to gautam gambhir said will kill you and your family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
Jul 11, 2026 | 12:44 PMबाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, अमरनाथ यात्रा ने 8 दिनों में पार किया 2 लाख का आंकड़ा
Jul 11, 2026 | 12:35 PMदतिया उपचुनाव: ‘पार्टी का फैसला सर्वोपरि, आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
Jul 11, 2026 | 12:35 PMजगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PMमास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PMWorld Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Jul 11, 2026 | 12:30 PMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Jul 11, 2026 | 12:29 PMवीडियो गैलरी

आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM














