-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Eu Trade Agreement Sends Strong Signal Against Protectionism
भारत-EU के बीच ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर साइन आज…सस्ते हो जाएंगें शराब, कपड़े और फुटवियर, क्या होंगे फायदे?
- Written By: अक्षय साहू
India-EU Free Trade Agreement: भारत-EU FTA से व्यापार आसान होगा, 200 करोड़ लोगों का बाजार बनेगा, टैरिफ घटेंगे, MSME और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, और भारत-यूरोप व्यापार दोगुना होने की उम्मीद है।

भारत-ईयू के बीच फ्री ट्रेड डील पर साइन होंगे (सोर्स- सोशल मीडिया)
India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बड़ा ऐलान हो सकता है। यूरोपीय यूनियन ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा इस मुद्दे पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली में बातचीत करेंगे।
इस समझौते का मकसद भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार को आसान बनाना है। इससे व्यापार में आने वाली बाधाएं कम होंगी, MSME सेक्टर को फायदा मिलेगा, दोनों के बाजार एक-दूसरे के लिए खुलेंगे और GI टैग वाले प्रोडक्ट्स को सुरक्षा मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो यह व्यापार के लिए टोल-फ्री रास्ता होगा।
क्यों खास है यह डील?
EU दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड ब्लॉक है और भारत एक तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था। दोनों के साथ आने से करीब 200 करोड़ लोगों का बाजार बनेगा और यह समझौता दुनिया की लगभग 25% GDP को कवर करेगा। आज दुनिया अमेरिका और चीन पर निर्भरता कम करना चाहती है। ऐसे में यह डील भारत को चीन के विकल्प के तौर पर बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकती है। पिछले साल भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये का रहा। FTA के बाद इसके दोगुना होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Railway Apprentice Vacancy: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती, 19 अगस्त तक करें आवेदन
देशभर में गूंजा हर-हर महादेव: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
भारत को क्या फायदे होंगे?
- कपड़ा, जूते और लेदर प्रोडक्ट्स पर लगने वाली 10% ड्यूटी कम या खत्म हो सकती है।
- गारमेंट, लेदर और फुटवियर सेक्टर को बड़ा बढ़ावा।
- फ्रांस और जर्मनी जैसे देश भारत में डिफेंस फैक्ट्रियां लगा सकते हैं।
- भारतीय कंपनियों को यूरोपीय यूनियन के डिफेंस फंड्स तक पहुंच।
- फार्मा और केमिकल सेक्टर में व्यापार 20-30% सालाना बढ़ सकता है।
- यूरोप के कार्बन टैक्स से राहत, जिससे स्टील, एल्युमिनियम और हाइड्रोजन सेक्टर को फायदा।
- यूरोपीय शराब, कारें और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स भारत में सस्ते हो सकते हैं।
यूरोप को क्या मिलेगा?
- भारत में यूरोपीय शराब और वाइन पर कम टैक्स
- BMW, मर्सिडीज, पॉर्श जैसी कंपनियों के लिए भारतीय बाजार आसान
- अभी 110% टैक्स वाली कारों पर टैक्स घटकर 40% और आगे चलकर 10% तक आ सकता है
- IT, इंजीनियरिंग, टेलिकॉम और बिजनेस सर्विस सेक्टर में ज्यादा मौके
19 साल तक क्यों अटकी थी डील?
भारत-यूरोपीय यूनियन ट्रेड डील पर बातचीत 2007 में शुरू हुई थी, लेकिन 2013 में रुक गई। इसकी मुख्य वजह दोनों देशों के बीच खेती और डेयरी सेक्टर खोलने पर सहमति न बनना, शराब और कारों पर टैक्स घटाने को लेकर मतभेद और यूरोपीय यूनियन 95% टैरिफ खत्म चाहता था, भारत 90% तक ही तैयार था
भारत का कार बाजार और यह डील
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, लेकिन विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी अभी 4% से भी कम है। टैक्स कम होने से कंपनियां ज्यादा मॉडल ला सकेंगी और भारत में निवेश बढ़ेगा।
किन सेक्टर्स को सबसे ज्यादा फायदा?
कपड़ा, जेम्स-ज्वेलरी, फुटवियर, लेदर, हस्तशिल्प जैसे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। भारत चाहता है कि इन प्रोडक्ट्स को यूरोप में जीरो या कम टैक्स पर एंट्री मिले।
यह भी पढ़ें: UAE से जॉर्डन तक अलर्ट पर अमेरिकी फाइटर जेट्स; 6 देशों के एयरबेस से शुरू होगा ईरान पर ‘ऑल आउट वॉर’! हलचल तेज
भारत के लिए संभावित चुनौतियां
इस समझौते की संभावित चुनौतियों की बात करें तो घरेलू कंपनियों को विदेशी ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिलेगी, यूरोपीय यूनियन के सख्त पर्यावरण और लेबर नियमों से लागत बढ़ सकती है, पेटेंट नियम सख्त होने पर कुछ दवाइयां महंगी हो सकती हैं साथ ही छोटे उद्योगों के लिए बड़ी यूरोपीय कंपनियों से मुकाबला मुश्किल होगा।
India eu trade agreement sends strong signal against protectionism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMArbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Aug 04, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 4 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे अध्ययनशील, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम
Aug 04, 2026 | 06:15 AMअब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
Aug 04, 2026 | 06:00 AMKishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
Aug 04, 2026 | 06:00 AMभारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














