केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! कितनी बढ़ेगी Salary? 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, VIDEO

8th Pay Update: अब विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में सुझाव और ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी गई।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी दिन से चिंता हो रही है आखिर कब 8वें वेतन पर नया अपडेट सामने आएगा। यही वजह है कि एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें बढ़ रही हैं लाखों कर्मचारी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी? इस बीच फिटमेंट फैक्टर क्या होगा? और सबसे बड़ा सवाल 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आएगी? क्या 2027 में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है? क्या लाखों लोगों के खाते में एरियर की मोटी रकम भी आएगी? आखिर सरकार की तैयारी क्या है और अब तक क्या-क्या अपडेट सामने आए हैं?

भारत के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स की निगाहें इस समय 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं।सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग सिर्फ सैलरी बढ़ाने का जरिया नहीं होता, बल्कि यह उनकी आर्थिक स्थिति, भत्तों और पेंशन व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। यही वजह है कि आयोग से जुड़ी हर खबर पर कर्मचारियों की खास नजर है। दरअसल केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी। लेकिन इसके बाद आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए शुरुआती तौर पर करीब 18 महीने का समय दिया गया। अब विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में सुझाव और ज्ञापन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आयोग की रिपोर्ट कब आएगी? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com