-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- One Killed In Clash Over Money Dispute In Mathura
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UP-Mathura News: यूपी के मथुरा में लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मथुरा मारपीट मामला
Mathura News Update: यूपी के मथुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना हिंसक हो गया कि इस दौरान जमकर लाठी-डंडें चले और पथराव हुआ। लाठी-डंडों और पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और मृतक के परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार यूपी के मथुरा में दिल्ली गेट स्थित नब्बे घर निवासी नईम और उसके पड़ोसी कादिर के बीच काफी समय से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर नईम अपने बकाया रुपये मांगने के लिए कादिर के घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप करती तो घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर खूनी जंग! ठाकुरली रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों पर दरांती से हमला, 3 घायल
यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बोलेरो बनी ‘काल’, नर्मदापुरम में जीप पलटने से मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
पूछताछ के दौरान जमकर हुआ हंगामा
वहीं पुलिस जब आरोपी पक्ष की कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले जाने लगी तब महिलाओं और उनके परिजनों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं ने पुलिस वाहन को रास्ते में रोककर हंगामा किया और कार्रवाई पर सवाल उठाए। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रित किया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
One killed in clash over money dispute in mathura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फाइल निस्तारण के नाम पर मांगी 50 हजार रिश्वत; GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़ी गई अंबिका
Jul 16, 2026 | 01:15 PMमुंबई मोनोरेल को मिली नई रफ्तार, नए कोच का ट्रायल सफल, जल्द यात्रियों की सेवा में होगा शामिल
Jul 16, 2026 | 01:11 PMबदलेगी नागपुर कलमना मंडी की सूरत: भीषण गर्मी से राहत के लिए लगेंगे टर्बो वेंटिलेटर, होगा भव्य सौंदर्यीकरण
Jul 16, 2026 | 01:11 PMRaksha Bandhan Eye Makeup: रक्षाबंधन पर इन 4 आई मेकअप लुक्स से पाएं फेस्टिव ग्लैम, हर कोई करेगा तारीफ
Jul 16, 2026 | 01:10 PMकेसी सिन्हा तो झांकी है… बांकीपुर उपचुनाव से पहले पोस्टर पॉलिटिक्स, ‘धन-सुराज’ को लेकर BJP का नया सियासी वार
Jul 16, 2026 | 01:07 PMVance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
Jul 16, 2026 | 12:58 PMसरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
Jul 16, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













