-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India Developing 2500 Ton Deadly Underwater Weapon What Is Brewing Beneath
समंदर के अंदर कुछ बड़ा होने वाला है! भारत क्यों तैयार कर रहा 2500 टन का नया और मारक हथियार?
- Written By: अभिषेक सिंह
Indian Navy New Submarine: 'प्रोजेक्ट 76' के तहत भारत एक पनडुब्बी डिजाइन कर रहा है, जिसका पानी में वजन 2500 टन होगा। जो मौजूदा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों, जिनका वजन लगभग 1800 टन है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Navy Submarine: भारतीय नौसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा करने की तैयारी चल रही है। पिछले कुछ महीनों से भारत लगातार न सिर्फ उन्नत युद्धपोत बनाने का ऐलान कर रहा है, बल्कि आधुनिक पनडुब्बियां बनाने की भी घोषणा कर चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर समुद्र के अंदर क्या हो रहा है? जिसके चलते भारत भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
आपको बता दें कि ‘प्रोजेक्ट 76’ के तहत भारत एक पनडुब्बी डिजाइन कर रहा है, जिसका पानी में वजन 2500 टन होगा। जो मौजूदा कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों, जिनका वजन लगभग 1800 टन है, से लगभग 700 टन ज़्यादा है। अब सवाल यह उठता है कि भारत इतनी वजनी पनडुब्बी क्यों तैयार कर रहा है? तो चलिए हम आपको इसका जवाब देते हैं।
क्यों बढ़ाया गया पनडुब्बी का वजन?
दरअसल, पनडुब्बी के वजन में यह बढ़ोतरी इसलिए की गई है ताकि इसमें दो सबसे महत्वपूर्ण आधुनिक तकनीकों को आसानी से शामिल किया जा सके। इसमें वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) और एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) जैसी तकनीकें शामिल होंगी, जो इसे दुनिया की सबसे उन्नत पनडुब्बियों की श्रेणी में ला खड़ा करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
वर्टिकल लॉन्च सिस्टम की विशेषता
यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें पनडुब्बी के अंदर से मिसाइलों को लंबवत रूप से प्रक्षेपित किया जा सकता है। इससे पनडुब्बी एक साथ कई मिसाइलों को ले जाने और उन्हें तेज़ी से दागने में सक्षम होगी। इससे पनडुब्बी की आक्रमण क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।
एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन की खासियत
AIP तकनीक पनडुब्बी को बिना ऑक्सीजन लिए महीनों तक पानी के नीचे रहने की क्षमता प्रदान करती है। इसका मतलब है कि पनडुब्बी को बार-बार सतह पर नहीं आना पड़ेगा, जिससे वह दुश्मन की नज़रों से बचते हुए लंबे समय तक मिशन पर बनी रह सकेगी। इससे पारंपरिक पनडुब्बियों की सबसे बड़ी कमज़ोरी दूर हो जाती है, क्योंकि अब तक उन्हें बैटरी चार्ज करने के लिए हर कुछ दिनों में सतह पर आना पड़ता था।
‘प्रोजेक्ट 76’ बनेगा मील का पत्थर
आत्मनिर्भर भारत अभियान में ‘प्रोजेक्ट 76’ एक मील का पत्थर साबित होगा। इस परियोजना का लक्ष्य पूरी तरह से स्वदेशी पनडुब्बी डिज़ाइन करना है, जिससे रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, और भारत दुनिया की सेल्फ डिपेंडेंट महाशक्तियों में से एक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ड्रैगन की नींद उड़ी! छाती पर गरजेंगे सुखोई और राफेल, LAC पर IAF की स्पेशल तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, हिंद महासागर में चीन की बढ़ती नौसैनिक शक्ति को देखते हुए, भारत के लिए एक ऐसा पनडुब्बी बेड़ा बनाना बेहद ज़रूरी है जो दुश्मन के किसी भी खतरे का सामना कर सके। वीएलएस और एआईपी जैसी विशेषताओं वाली यह नई पनडुब्बी भारतीय नौसेना को ऐसी ताकत देगी कि वह पानी पर अपना दबदबा बना सकेगी।
India developing 2500 ton deadly underwater weapon what is brewing beneath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के साथ समझौता किया खत्म, पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशें पूरी तरह नाकाम
Jul 08, 2026 | 03:02 PMMP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी
Jul 08, 2026 | 03:02 PMदादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Jul 08, 2026 | 02:56 PMनागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
Jul 08, 2026 | 02:54 PMचंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
Jul 08, 2026 | 02:47 PMShare Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 08, 2026 | 02:47 PMIND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














