-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Hindi Breaking News Today Live Updates 02 March 2025
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 02 मार्च 2025 LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की बड़ी और ब्रेकिंग खबरें
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Hindi Breaking News Update: देश-दुनिया में इस वक्त की बड़ी खबर कौन सी है, राजनीति में क्या कुछ हो रहा है? इसके बारे में जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे इस पेज पर बने रहें...

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Hindi Breaking News Updates: उत्तराखंड के चमोली रेस्क्यू में दो और मजदूरों के शव मिले हैं और अब तक कुल 7 की मौत हो चुकी है। हिमस्खलन में खंसे 1 की तलाश अभी भी जारी है। वहीं हरियाणा झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने रविवार को रोहतक में एक सूटकेस के अंदर पार्टी कार्यकर्ता का शव मिलने की घटना पर चिंता व्यक्त की और गहन जांच की मांग की है। भुक्कल ने कहा, “यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। यह अमानवीय है। जिस तरह से एक बेटी की हत्या की गई, वह चिंता का विषय है। हमारा राज्य, हमारा समाज कहां जा रहा है?”
दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की बड़ी और ब्रेकिंग खबरों को पढ़ने के लिए स्क्रॉल करते जाएं इस पेज को।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 28 जून LIVE: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया
Breaking News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा धमाका, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
आज की ताजा खबर 27 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 26 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
02 Mar 2025 09:38 PM (IST)
02 Mar 2025 09:38 PM (IST)ओडिशा में गर्मी की मार, बोलनगीर में तापमान 38 डिग्री के पार
ओडिशा के लोगों को इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जहां बोलनगीर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इससे लोगों को राहत पाने के लिए शीतल पेय और जलवायु सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस हो रही है।
02 Mar 2025 09:20 PM (IST)
02 Mar 2025 09:20 PM (IST)दिल्ली के मोतिया खान में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो दमकलकर्मी घायल
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मोतिया खान इलाके में एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो दमकलकर्मी घायल हो गए।
02 Mar 2025 09:18 PM (IST)
02 Mar 2025 09:18 PM (IST)Jammu and Kashmir: सुनील शर्मा ने LG से की मुलाकात
सुनील शर्मा ने LG से मुलाकात की और सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर अहम चर्चा की। इस बैठक में आगामी सत्र की तैयारियों और मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
02 Mar 2025 08:50 PM (IST)
02 Mar 2025 08:50 PM (IST)कल केजरीवाल पर फिर से गिरेगी गाज? दिल्ली सरकार शहर के हेल्थ मैनेजमेंट पर पेश करेगी रिपोर्ट
रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार कल यानी 3 मार्च को विधानसभा में शहर के स्वास्थ्य ढांचे और प्रबंधन पर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश करेगी। कोष पीठ द्वारा जारी कार्य सूची के अनुसार, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट ‘दिल्ली सरकार से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा और स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन’ पर विधायकों द्वारा चर्चा की जाएगी।
02 Mar 2025 08:12 PM (IST)
02 Mar 2025 08:12 PM (IST)माधबी बुच पर गिरी गाज, तो आदेश को चुनौती देने के लिए SEBI तैयार
सेबी के बयान में कहा गया है, “आवेदक को तुच्छ और आदतन वादी के रूप में जाना जाता है, पिछले आवेदनों को अदालत ने खारिज कर दिया था, कुछ मामलों में जुर्माना लगाया था। सेबी इस आदेश को चुनौती देने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगा और सभी मामलों में उचित विनियामक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
02 Mar 2025 07:22 PM (IST)
02 Mar 2025 07:22 PM (IST)उत्तराखंड हिमस्खलन का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, चमोली की बर्फीली तबाही में 8 लोगों की मौत
उत्तराखंड के चमोली में हुई हिमपात आपदा में कुल 8 लोगों की मौत हो गई है। लापता 4 लोगों को खोजने के लिए रविवार 02 मार्च की सुबह खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान पहले तीन और फिर एक व्यक्ति के शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या 8 हो गई है। बता दें, शुक्रवार को बद्रीनाथ के पास माणा गांव में हिमस्खलन के कारण करीब 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। एक अन्य मजदूर पहले ही घर जा चुका था, जिससे वह हिमस्खलन की चपेट में आने से बच गया।
02 Mar 2025 07:02 PM (IST)
02 Mar 2025 07:02 PM (IST)गुजरात : जूनागढ़ के सासन गिर पहुंचे पीएम मोदी, आज सिंह सदन में करेंगे रात्रि विश्राम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। अब पीएम मोदी जूनागढ़ के सासन गिर पहुंचे हैं। आज सिंह सदन में रात्रि विश्राम करने वाले हैं।
02 Mar 2025 06:53 PM (IST)
02 Mar 2025 06:53 PM (IST)हिंदुओं को असली खतरा किससे? असम CM हिमंता का बड़ा बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा वामपंथी और लिबरल लोग हैं। कोलकाता में एक सम्मान समारोह में बोलते हुए, सरमा ने दावा किया कि मुसलमान या ईसाई हिंदुओं के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि उन्हें कमजोर करने वाले उनके अपने समाज के लोग हैं।
02 Mar 2025 06:47 PM (IST)
02 Mar 2025 06:47 PM (IST)Kolhapur News: शक्तिपीठ हाईवे के खिलाफ 12 जिलों के किसान निकालेंगे मार्च, सरकार की नीति से नाराज
महाराष्ट्र के 12 जिलनों के किसान शक्तिपीठ हाईवे का विरोध कर रहे हैं। अब 10 हजार किसान 12 मार्च को मुंबई के आजाद मैदान में मार्च निकालेंगे। किसानों ने हाईवे और सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। 802 किलोमीटर लंबा शक्तिपीठ हाईवे महाराष्ट्र के 12 जिलनों से गुजरेगा और विदर्भ को पश्चिमी महाराष्ट्र से जोड़ेगा।
02 Mar 2025 05:20 PM (IST)
02 Mar 2025 05:20 PM (IST)SEBI चीफ के पद से हटते ही माधबी पुरी बुच की बढ़ी मुश्किलें
माधबी पुरी बुच का सेबी चीफ के तौर पर 28 फरवरी को कार्यकाल खत्म हो गया। पिछले कई दिनों से उनका नाम विवादों के घेरे में रहा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उन पर हितों के टकराव का आरोप लगाया गया था। अब सेबी के अध्यक्ष पद से रिटायर होने के बाद माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई की एक अदालत ने बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
02 Mar 2025 04:47 PM (IST)
02 Mar 2025 04:47 PM (IST)सोमनाथ मंदिर पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल की प्रतिमा को नमन कर करेंगे पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। अब पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ पहुंच गए हैं। सोमनाथ मंदिर पहुंचकर, सरदार पटेल की प्रतिमा को नमन कर पूजा करेंगे।
02 Mar 2025 04:44 PM (IST)
02 Mar 2025 04:44 PM (IST)वोटर आईडी पर एक जैसे EPIC नंबर पाए जाने पर ECI ने कन्फ्यूजन किया दूर
भारत के चुनाव आयोग ने रविवार 02 मार्च को स्पष्ट किया है कि एक ही मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) संख्या होने का मतलब डुप्लिकेट या नकली मतदाता नहीं है। ईसीआई का स्पष्टीकरण सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में विभिन्न राज्यों में मतदाताओं के समान ईपीआईसी नंबर होने के बारे में चिंता जताए जाने के बाद आया है।
02 Mar 2025 04:24 PM (IST)
02 Mar 2025 04:24 PM (IST)ट्रैफिक मैनेजमेंट से हादसों तक सबका होगा समाधान, दिल्ली पुलिस का 100 दिनों वाला एक्शन प्लान
राजधानी दिल्ली में नई सरकार गठन के बाद से ही एक के बाद एक खटा-खट फैसला लेने का कां हो रहा है। बीते दिनों दिल्ली में 15 पुराने गड़ियों को पेट्रोल-डीजल न देने का फैसला लिया गया ताकि दिल्ली में प्रदूषण को कम किया जा सके। अब दिल्ली में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के दिल्ली पुलिस ने एक नया प्लान तैयार किया है। यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की है।
02 Mar 2025 03:43 PM (IST)
02 Mar 2025 03:43 PM (IST)Gujarat: पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम जामनगर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। अब पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ के लिए रवाना हो गए हैं।
02 Mar 2025 03:01 PM (IST)
02 Mar 2025 03:01 PM (IST)चमोली हादसे में फंसे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक दास्तां
उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 54 मजदूर फंस गए थे। मजदूरों को बचाने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 46 जिंदा मजदूरों को जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों ने मीडिया से बातचीत में खौफनाक दास्तान बयां की है। उन्होंने बताया कि वे अपने कैंप में थे, तभी अचानक सुबह एक तेज विस्फोट जैसी आवाज आई।
02 Mar 2025 02:56 PM (IST)
02 Mar 2025 02:56 PM (IST)15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं' नीति पर क्या बोले भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया?
दिल्ली सरकार की '15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं' नीति पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "यह एक सख्त फैसला लग सकता है, लेकिन यह जरूरी था क्योंकि हम लंबे समय से प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह कोई नई नीति नहीं है, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे लागू नहीं किया। दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य के लिए सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।"
#WATCH | Delhi | On 'No fuel to 15-year-old vehicle' policy by Delhi government, BJP MP Yogendra Chandolia says, "It might seem a strict decision, but it was necessary because we have been fighting against pollution for long now... This is not a new policy, but just not… pic.twitter.com/bi4Tc7b6tw
— ANI (@ANI) March 2, 2025
02 Mar 2025 02:40 PM (IST)
02 Mar 2025 02:40 PM (IST)Uttarakhand Avalanche: दो और मजदूरों के शव मिले, कुल 7 की मौत, 1 की तलाश अभी भी जारी
पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिक के शव को बरामद किया है। शव को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अभी भी एक श्रमिक लापता है।
Hindi breaking news today live updates 02 march 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
48 घंटे में 3 बच्चों की मौत! झारखंड में ब्रेन मलेरिया ने मचाया हड़कंप
Jun 28, 2026 | 12:07 PMहिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Jun 28, 2026 | 12:06 PMसमुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Jun 28, 2026 | 12:03 PMजौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














