-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 27 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 27 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अमन मौर्या
Aaj Ki Taza Khabar: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटकों महसूस किए गए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। इसके अलावा कई अन्य देशों में भी भूकंप आने की सूचना मिली है।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: देश के कई हिस्सों में शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के इन झटकों को महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार यह धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर हैं। वे ‘विशिष्ट अतिथि’ के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि यानी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में सम्मिलित होंगे। इस यात्रा का एक अन्य मुख्य आकर्षण यह है कि पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय दौरे से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें
आज की ताजा खबर 14 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
27 Jun 2026 10:43 PM (IST)
27 Jun 2026 10:43 PM (IST)अहमदाबाद में अमित शाह ने की ‘हरित लोकसभा’ अभियान की समीक्षा
अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हरित लोकसभा’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।
#WATCH | अहमदाबाद, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘हरित लोकसभा’ अभियान के तहत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/qoXrz9118e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 10:15 PM (IST)
27 Jun 2026 10:15 PM (IST)यह सरकार हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में पेपर लीक होने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित किए जाने पर कहा, यह सरकार हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है। अब स्थिति ऐसी है कि ऐसी कोई योजना, परीक्षा नहीं है जहां गड़बड़ी न हो। हर जगह इनके भ्रष्टाचार उजागर हो रहे हैं।
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र में पेपर लीक होने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित किए जाने पर कहा, "यह सरकार हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है। अब स्थिति ऐसी है कि ऐसी कोई योजना, परीक्षा नहीं है जहां गड़बड़ी न हो।… pic.twitter.com/RxplTL3Zh6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 09:44 PM (IST)
27 Jun 2026 09:44 PM (IST)केतन अग्रवाल की याद में कैंडल मार्च के लिए लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी में 3,000 लोग इकट्ठा
पुणे में केतन अग्रवाल की याद में कैंडल मार्च के लिए लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी में करीब 3,000 लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने निष्पक्ष, पारदर्शी और तेजी से जांच की मांग करते हुए न्याय की अपील की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता भी जाहिर की।
पुणे, महाराष्ट्र: केतन अग्रवाल की याद में कैंडल मार्च के लिए लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी में करीब 3,000 लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज़ी से जांच की मांग करते हुए न्याय की अपील की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता भी… pic.twitter.com/G9AMr9azXw
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 27, 2026
27 Jun 2026 09:11 PM (IST)
27 Jun 2026 09:11 PM (IST)मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल के मामले पर हो जांच: वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान ने मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल के मामले पर कहा, मैं भी जुलूस में शामिल था। हो सकता है कि मेरे साथ भी ऐसा कुछ हो जाता। मुमकिन है कि कोई इसी तरह आया हो, लेकिन मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि किसी ने मुझे ऐसी कोई गोली या कैप्सूल नहीं दिया, मैंने कुछ भी नहीं लिया। लेकिन यह बहुत चिंता की बात है और मैं चाहूंगा कि इसकी निष्पक्ष जांच हो। हो सकता है कि किसी ने हमारे साथ भी ऐसा करने की साजिश रची हो, मैं वहां मौजूद था, आपने मेरा वीडियो भी देखा होगा।
मुंबई, महाराष्ट्र: AIMIM नेता वारिस पठान ने मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल के मामले पर कहा, "मैं भी जुलूस में शामिल था। हो सकता है कि मेरे साथ भी ऐसा कुछ हो जाता। मुमकिन है कि कोई इसी तरह आया हो। लेकिन मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि किसी ने मुझे ऐसी कोई गोली या कैप्सूल… pic.twitter.com/H76T6EoK2l
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 27, 2026
27 Jun 2026 08:46 PM (IST)
27 Jun 2026 08:46 PM (IST)TET 2026 परीक्षा लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस ने SIT बनाने का दिया आदेश
महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा लीक मामला में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगाले की अगुवाई में SIT बनाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा लीक मामला: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगाले की अगुवाई में SIT बनाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ़ सख़्त से… pic.twitter.com/iIZfIXhMGo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 08:06 PM (IST)
27 Jun 2026 08:06 PM (IST)वे इतने अहंकारी हो गए कि राम मंदिर लूटने पर उतर आए: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, वे इतने अहंकारी हो गए हैं कि अब राम मंदिर को लूटने पर उतर आए हैं। जब बाबरी ढांचा गिराया गया था, तब वे भाग गए थे। भाजपा नेताओं ने खुद तब कहा था कि यह उनका काम नहीं था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब मंदिर बन गया, तो सब उसका श्रेय लेने के लिए दौड़ पड़े। अगर राम मंदिर को लूटने वाले बाबर के वंशज नहीं हैं, तो वे कौन हैं? यह धोखा सिर्फ शिवसेना के साथ नहीं, बल्कि हिंदुओं और उनकी भावनाओं के साथ भी है। क्या इन गद्दारों में संसद में यह मुद्दा उठाने की हिम्मत है?
27 Jun 2026 08:03 PM (IST)
27 Jun 2026 08:03 PM (IST)कश्मीर, दिल्ली में आया भूकंप
देश के कई हिस्सों में शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के इन झटकों को महसूस किया गया है।
EQ of M: 6.2, On: 27/06/2026 19:04:51 IST, Lat: 36.442 N, Long: 70.672 E, Depth: 215 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/lD494VYeiW— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 27, 2026
27 Jun 2026 06:52 PM (IST)
27 Jun 2026 06:52 PM (IST)राजस्थान के CM ने की VB-G-RAM-G की तैयारियों की समीक्षा बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी जन कल्याण शिविरों एवं VB-G-RAM-G योजना की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
#WATCH | जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी जन कल्याण शिविरों एवं VB-G-RAM-G योजना की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/vGeI6Ys2tr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 06:32 PM (IST)
27 Jun 2026 06:32 PM (IST)UCC बिल देखने के बाद मामले पर करेंगे विचार: हुमायूं कबीर
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में UCC पर कहा, बिल को आने दीजिए, उसे विधानसभा में पेश होने दीजिए। हम इसके पक्ष और खिलाफ में क्या है, यह सब देखेंगे, मामले पर विचार करेंगे और फिर अपनी राय रखेंगे। विधानसभा में उनकी(भाजपा) संख्या 208 है। उनके पास बहुमत है, लेकिन बिल में असल में क्या है; यह देखने के बाद ही हम इस पर चर्चा करेंगे।
#WATCH | मुर्शिदाबाद: आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में UCC पर कहा, "बिल को आने दीजिए; उसे विधानसभा में पेश होने दीजिए। हम इसके पक्ष और खिलाफ में क्या है, यह सब देखेंगे, मामले पर विचार करेंगे और फिर अपनी राय रखेंगे। विधानसभा में उनकी(भाजपा)… pic.twitter.com/oYdCYJf3Yc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 06:07 PM (IST)
27 Jun 2026 06:07 PM (IST)बंगाल में 'लव जिहाद' से निपटने के लिए UCC बहुत जरूरी: भाजपा
भाजपा विधायक सर्बोरी मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल में UCC पर कहा, UCC जरूरी है, पश्चिम बंगाल के लिए 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' दोनों से निपटने के लिए कानून बनाना बहुत जरूरी है। पिछले 15 सालों में अत्याचार हुए हैं और सीमा से सटे इलाकों की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) में काफी बदलाव आया है। ऐसी कई घटनाएं हुईं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला था, इसीलिए लोगों ने हमारा समर्थन किया।
27 Jun 2026 05:35 PM (IST)
27 Jun 2026 05:35 PM (IST)कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को मिली जमानत
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को हुई मारपीट के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद चार निहंग सिखों को गोपेश्वर की जिला और सत्र अदालत ने जमानत दे दी है। जिला और सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने उनकी जमानत अर्जियों को मंजूरी दी और उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
27 Jun 2026 05:01 PM (IST)
27 Jun 2026 05:01 PM (IST)सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
#WATCH | विक्टोरिया, सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/oUybJIEzjL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 04:36 PM (IST)
27 Jun 2026 04:36 PM (IST)प्रभु श्री राम कभी माफ नहीं करेंगे: अखिलेश यादव
आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अयोध्या आस्था का स्थान है। सिर्फ भारतीयों का नहीं बल्कि दुनिया में जितने सनातनी है या जो भारत की संस्कृति को समझते हैं उनके लिए श्रद्धा का स्थान है। यह जो खबरें आई हैं। सरकार को झुककर SIT बनानी पड़ी। SIT की रिपोर्ट किसे दी गई यह भी एक प्रश्नचिह्न है। जो कार्रवाई हो रही है उससे पूरे देश की जनता दुखी है। यह बहुत निंदनीय है। ये धर्म से ज्यादा धन की ओर ध्यान देते हैं। यह जो हुआ है, वह बहुत चिंतनीय है। यह हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। जिन लोगों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है उन्हें प्रभु श्री राम कभी माफ नहीं करेंगे।
27 Jun 2026 04:03 PM (IST)
27 Jun 2026 04:03 PM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर हैं। वे 'विशिष्ट अतिथि' के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।
27 Jun 2026 03:24 PM (IST)
27 Jun 2026 03:24 PM (IST)हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
रायपुर ACP रमाकांत साहू ने कहा, आज हिंदू संगठनों द्वारा एक आवेदन पत्र थाने में दिया गया है जिसमें कहा गया है कि एक फेसबुक पेज पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस संबंध में अपराध दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: ACP रमाकांत साहू ने कहा, "आज हिंदू संगठनों द्वारा एक आवेदन पत्र थाने में दिया गया है जिसमें कहा गया है कि एक फेसबुक पेज पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस संबंध में अपराध दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है..." pic.twitter.com/bqRMmPYMyc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 02:52 PM (IST)
27 Jun 2026 02:52 PM (IST)29 जून को पश्चिम बंगाल विधानसभा में लाएंगे UCC बिल: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
पश्चिम बंगाल के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर कहा, भाजपा जो बोलती है वो करके दिखाती है। संकल्प पत्र में हमने UCC के बारे में स्पष्ट रूप से कहा था और 29 जून को हम पश्चिम बंगाल विधानसभा में UCC बिल लाएंगे और उसे पारित करेंगे।
27 Jun 2026 02:02 PM (IST)
27 Jun 2026 02:02 PM (IST)राम मंदिर चंदा विवाद: प्रियंका गांधी का सरकार पर तीखा हमला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। वायनाड में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश के नागरिकों ने अपनी गहरी आस्था के साथ यह चंदा दिया था, जिसका चोरी होना बेहद दुखद और शर्मनाक है। प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि यह पैसा किसी बड़े कॉरपोरेट का नहीं बल्कि आम जनता का है, इसलिए इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरी तरह से जिम्मेदार संस्थाओं की जवाबदेही है।
#WATCH वायनाड, केरलम | अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदे में गड़बड़ी के मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "पूरे देश से लोगों ने, जो मानते हैं, और जिनकी आस्था है, उन्होंने चंदा दिया, और अब वह चंदा चोरी हो गया है। यह दुखद है। यह शर्मनाक है... यह सिर्फ बड़े… pic.twitter.com/NMeuPf9Iic
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 01:43 PM (IST)
27 Jun 2026 01:43 PM (IST)कश्मीर में मौसम सुहावना: डल झील में उमड़े देश भर के पर्यटक
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जम्मू-कश्मीर की वादियों में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत के कोने-कोने से लोग राहत पाने और घाटी के खूबसूरत नजारों का दीदार करने के लिए श्रीनगर पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले सैलानी विशेष रूप से प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं और सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: पर्यटक डल झील में शिकारा की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। देशभर में गर्मी के चलते कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग घाटी के सुहावने मौसम और खूबसूरत नज़ारों का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/dWv97q9qGQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 01:41 PM (IST)
27 Jun 2026 01:41 PM (IST)अमित शाह ने गुजरात में लॉन्च की 'भारत टैक्सी' सेवा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में सहकारिता आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया, जो अब गुजरात के सभी बड़े शहरों में शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और वाहन चालकों (सारथियों) को शोषण से बचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अनोखी पहल के तहत इससे जुड़े करीब सात लाख चालक इसके मालिक और शेयरहोल्डर हैं, जिसमें टू-व्हीलर, ऑटो और फोर-व्हीलर शामिल हैं।
#WATCH गांधीनगर, गुजरात | कोऑपरेटिव-बेस्ड टैक्सी सर्विस 'भारत टैक्सी' के लॉन्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "... भारत टैक्सी बनने का सबसे पहला कारण है कि हमारे सारथियों का और ग्राहकों का किसी का भी शोषण न हो। दूसरा, सारथी का सम्मान हो। वो ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए… pic.twitter.com/nLLIMqubLe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 01:10 PM (IST)
27 Jun 2026 01:10 PM (IST)यूपी चुनाव 2027: ब्रजेश पाठक का दावा, बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है कि राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही, अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने साफ किया कि उनकी सरकार इस मामले में बेहद कड़ी कार्रवाई करेगी। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर हुई गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "(2027 में) प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी..."
उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले पर कहा, "यह सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी..." pic.twitter.com/F4O1N8AfpD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 01:08 PM (IST)
27 Jun 2026 01:08 PM (IST)तमिलनाडु में के. भाग्यराज का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके निवास
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज का पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सुबह से ही उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां, करीबी रिश्तेदार और उनके प्रशंसक इस महान कलाकार के अंतिम दर्शन करने और उन्हें विदाई देने पहुंच रहे हैं।
#WATCH तमिलनाडु: मशहूर एक्टर और डायरेक्टर के. भाग्यराज का पार्थिव शरीर चेन्नई में उनके घर लाया गया। pic.twitter.com/YQuWTjB2cx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 12:30 PM (IST)
27 Jun 2026 12:30 PM (IST)पवन खेड़ा का तंज: गाजा मुद्दे पर इजराइल के साथ खड़े हैं पीएम
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी के हालिया संपादकीय का समर्थन करते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश की न्यायप्रिय परंपरा को दरकिनार कर एक गैर-कानूनी लड़ाई में इजराइल का साथ दे रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री किसी भारी दबाव में हैं या उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिसके कारण वे इस गंभीर मानवीय संकट पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।
27 Jun 2026 12:27 PM (IST)
27 Jun 2026 12:27 PM (IST)केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया के माता-पिता पहुंचे थाने
महाराष्ट्र के लोनावाला में हुए बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में आरोपी सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल, पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू को खंगाल रही है और मामले की जांच लगातार जारी है।
#WATCH केतन अग्रवाल मर्डर केस | लोनावाला, महाराष्ट्र | आरोपी सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल, मामले की जांच जारी रहने के दौरान पुलिस स्टेशन पहुंचे। pic.twitter.com/S0UNAaHrjv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 11:51 AM (IST)
27 Jun 2026 11:51 AM (IST)सीएम योगी ने किया 'दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का आगाज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के भव्य उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इस विशेष प्रशिक्षण शिविर को वैचारिक मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को 'अंत्योदय' का विचार दिया, जिसका मूल उद्देश्य शासन की आर्थिक और सामाजिक नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है।
#WATCH गोरखपुर (यूपी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के उद्घाटन समारोह में कहा, '...भाजपा का जो यह प्रशिक्षण शिविर है यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हिस्सा है। हम सब जानते हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक… pic.twitter.com/fmTh68cVsP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 11:25 AM (IST)
27 Jun 2026 11:25 AM (IST)वायनाड: प्रियंका गांधी ने किया स्मार्ट आंगनवाड़ी का उद्घाटन
केरल के कलपेट्टा में वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 'स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र' का भव्य उद्घाटन किया है। इस नए केंद्र को बच्चों के बेहतर मानसिक व शारीरिक विकास और आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद प्रियंका गांधी ने स्थानीय बच्चों और महिलाओं से बातचीत कर केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया।
#WATCH कलपेट्टा (केरल): वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/4sQaBsDrR9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 11:23 AM (IST)
27 Jun 2026 11:23 AM (IST)गोरखपुर: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को खिलाया चारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दौरान एक बार फिर अपने पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गौशाला का भ्रमण किया और वहां मौजूद गायों को अपने हाथों से दुलारते हुए चारा और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर आते हैं, तो मंदिर की गौशाला में गोवंश की सेवा करना उनकी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा रहता है।
27 Jun 2026 11:00 AM (IST)
27 Jun 2026 11:00 AM (IST)अमरनाथ यात्रा 2026: सुरक्षा के लिए अभेद्य ग्रिड तैयार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा और तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे के अनुसार, इस वर्ष पूरे यात्रा रूट पर सीएपीएफ और सशस्त्र पुलिस की कई कंपनियां तैनात की गई हैं, साथ ही सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी के साथ-साथ 34 फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और 416 सीसीटीवी कैमरों का एक मजबूत सुरक्षा ग्रिड स्थापित किया गया है।
#WATCH | अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: SSP आमोद अशोक नागपुरे ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों पर कहा, "अमरनाथ यात्रा हम सबके लिए एक महत्वपूर्ण पर्व होता है, जिसकी तैयारी और सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी अनंतनाग पुलिस के कंधों पर है। पुलिस ने इस वर्ष पूरे यात्रा रूट पर CAPF और जम्मू-कश्मीर… pic.twitter.com/w5RqbcLPMa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 10:31 AM (IST)
27 Jun 2026 10:31 AM (IST)तमिलनाडु: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज का निधन
तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक के. भाग्यराज का निधन हो गया है। चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की पुष्टि की है, जिसके बाद से पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी भाग्यराज को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बेहतरीन कहानियों और अनूठी निर्देशन शैली के लिए जाना जाता था। फिलहाल उनके निधन की वजह और अंतिम संस्कार को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
27 Jun 2026 10:13 AM (IST)
27 Jun 2026 10:13 AM (IST)पीएम मोदी सेशेल्स रवाना, बोले- बेहद खास है यह दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स दौरे पर रवाना होते हुए सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है और इसे एक बेहद खास यात्रा बताया है। उन्होंने सेशेल्स को भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी और 'महासागर' विजन का अहम साझीदार बताते हुए कहा कि वे वहां के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Leaving for Seychelles, where I will take part in their National Day celebrations. This year, it is even more special because it is the Golden Jubilee celebrations.
Seychelles is a valued maritime neighbour and a key partner in our Vision MAHASAGAR, as well as in advancing the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
27 Jun 2026 09:48 AM (IST)
27 Jun 2026 09:48 AM (IST)पीएम मोदी सेशेल्स दौरे पर रवाना, नेशनल डे में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल होंगे और वहां की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के लिए रवाना हुए।
सेशेल्स रिपब्लिक के प्रेसिडेंट डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बुलावे पर PM 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स का स्टेट विज़िट कर रहे हैं। वे सेशेल्स के नेशनल डे के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर हिस्सा… pic.twitter.com/9XGduaHaM5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 09:28 AM (IST)
27 Jun 2026 09:28 AM (IST)छत्तीसगढ़ दौरा: अलका लांबा ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की तैयारियों पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
27 Jun 2026 09:02 AM (IST)
27 Jun 2026 09:02 AM (IST)अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम स्थित भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देश के कोने-कोने से आ रहे भक्त लंबी कतारों में लगकर बेहद उत्साह और भक्ति भाव के साथ अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
#WATCH अयोध्या (उत्तर प्रदेश): श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/hbCPfSYTTj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 08:35 AM (IST)
27 Jun 2026 08:35 AM (IST)तारातला हादसा: गोदाम ढहने से 16 की मौत, 17 लोग घायल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में 24 जून को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम की इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे की चपेट में आने से 16 लोगों की जान चली गई है और 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
27 Jun 2026 08:00 AM (IST)
27 Jun 2026 08:00 AM (IST)सीएम भूपेंद्र पटेल ने नित्य-शांति भवन का किया उद्घाटन
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में श्री नित्य-शांति भवन का भव्य उद्घाटन किया है। इस अवसर पर उन्होंने नए बने मंदिर परिसर में आयोजित भगवान श्री मुनिसुव्रत स्वामी के पवित्र प्रतिष्ठा समारोह में भी हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की।
27 Jun 2026 07:35 AM (IST)
27 Jun 2026 07:35 AM (IST)वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स: आकाश रंजन ने जीते 3 मेडल
ओडिशा के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी आकाश रंजन मुंड ने वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल तथा डबल्स वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
#WATCH भुवनेश्वर: ओडिशा के आकाश रंजन मुंड ने वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में 3 मेडल जीतकर इतिहास रचा।
उन्होंने कहा, "मैं एबिलिटी स्पोर्ट युवा खेल में भारत की तरफ से खेला हूं। मैंने इसमें सिंगल में गोल्ड, डबल में सिल्वर और मिक्स डबल में गोल्ड मेडल हासिल किया है..." (26.06) pic.twitter.com/4qRJ4t2S0R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
27 Jun 2026 07:34 AM (IST)
27 Jun 2026 07:34 AM (IST)कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम ढहने से 16 की मौत, 19 घायल
कोलकाता के तारातला इलाके में 24 जून को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम की इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
27 Jun 2026 07:32 AM (IST)
27 Jun 2026 07:32 AM (IST)दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन के पहले चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने विभिन्न अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले हेतु रजिस्ट्रेशन के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों के 73 कोर्सेज में एडमिशन केवल CUET (UG)-2026 के स्कोर और निर्धारित योग्यताओं के आधार पर ही दिया जाएगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने अलग-अलग अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के फेज़ I की शुरुआत की घोषणा की है।
यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में 73 प्रोग्राम और सौ से ज़्यादा B.A. प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ़ CUET (UG) - 2026 में मिले स्कोर के… pic.twitter.com/RU2jIEL2Ly
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 07:30 AM (IST)
27 Jun 2026 07:30 AM (IST)नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का जश्न
महाराष्ट्र के नागपुर में हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 353वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर शहर में विभिन्न सांस्कृतिक और गौरवमयी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 353वीं वर्षगांठ का जश्न नागपुर में चल रहा है। pic.twitter.com/t06ujsaNzo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2026
27 Jun 2026 07:28 AM (IST)
27 Jun 2026 07:28 AM (IST)राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर बोले शिल्पकार अरुण योगीराज दोषियों को मिले सख्त सजा
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद रामलला की प्रसिद्ध प्रतिमा के शिल्पकार अरुण योगीराज ने गहरा दुख जताया है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रस्ट के सदस्यों ने भी रोष व्यक्त किया है और मामले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
27 Jun 2026 07:23 AM (IST)
27 Jun 2026 07:23 AM (IST)उत्तर और मध्य भारत की ओर बढ़ा मॉनसून, भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा मॉनसून देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। इसके प्रभाव से जहां दक्षिण और पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश का दौर तेज होगा, वहीं उत्तर-पश्चिमी राज्यों में धूल भरी आंधी और अचानक मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
27 Jun 2026 07:22 AM (IST)
27 Jun 2026 07:22 AM (IST)कॉर्बेट पार्क: खूनी संघर्ष में घायल मशहूर बाघ 'भोला' का रेस्क्यू
उत्तराखंड के प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई के दौरान मशहूर बाघ 'भोला' दूसरे बाघ के साथ हुए आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गया है। वन विभाग की टीम ने देर रात एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित ट्रैंक्विलाइज किया और इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाई।
27 Jun 2026 07:19 AM (IST)
27 Jun 2026 07:19 AM (IST)पीएम मोदी ने कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर एबेलार्डो डे ला एस्प्रीला को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को भविष्य में और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
Heartiest congratulations, Abelardo de la Espriella, on your victory in the Colombian presidential elections.
India values its close friendship with Colombia which continues to grow in all areas. I convey my best wishes for a successful tenure and look forward to working…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2026
27 Jun 2026 07:16 AM (IST)
27 Jun 2026 07:16 AM (IST)गुजरात दौरा: अमित शाह करेंगे 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वे गांधीनगर में एक विशेष पहल की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे सहकारिता मॉडल पर आधारित अभिनव परिवहन सेवा ‘भारत टैक्सी’ का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करेंगे।
#WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर पहुंचे। pic.twitter.com/f7b9zvPjZg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2026
Aaj ki taaja khabar 27 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 16 जुलाई LIVE: संसद सत्र से पहले राहुल गांधी की आज अहम रणनीतिक बैठक
Jul 16, 2026 | 06:45 AMKatrina Kaif Career: बूम से हुई थी शुरुआत, पहली फिल्म में अमिताभ बच्चन संग किया काम, फिर बनीं बॉलीवुड की स्टार
Jul 16, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 16 July 2026: वाहन सुख, सम्मान और सफलता के बनेंगे योग, राशि अनुसार पढ़ें वार्षिक भविष्यफल
Jul 16, 2026 | 06:15 AMiPhone 16 खरीदने का शानदार मौका, 13,000 से ज्यादा की छूट के साथ मिल रहा Apple का प्रीमियम फोन, जानें पूरी डील
Jul 16, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
Jul 16, 2026 | 05:55 AMIRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम
Jul 16, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













