आज की ताजा खबर 28 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने आज देश को 'मन की बात' संबोधित किया।
Navbharat Breaking News Update
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया और अपने विचार साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स में हैं। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तेलंगाना में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमृतसर में आज सुबह करीब 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के मुद्दे पर अहम फैसला लिया जा सकता है। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों के चलते शनिवार रात 10:30 बजे से आज (रविवार) दोपहर करीब 1 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

अल्पसंख्यक वर्ग के भी लोग भी चाहते हैं UCC: समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में UCC पर कहा, भाजपा का कोई छिपा हुआ उद्देश्य नहीं है। भाजपा ने जब से जन्म लिया है, तब से UCC की बात की है। जब हमारे 2 सांसद थे तब भी हम UCC की बात करते थे और जब 303 है, तब भी हम UCC की बात कर रहे हैं। जहां भाजपा की सरकार आएगी वहां UCC लागू होगा लेकिन कब होगा, कैसे होगा यह पश्चिम बंगाल सरकार बताएगी। सारे देश में सिर्फ भाजपा नहीं, समाज के बहुत सारे वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के भी बहुत लोग UCC चाहते हैं। एक देश में एक ही कानून होना चाहिए, यही जनता की मांग है।

बिहार सरकार में मंत्री मो. जमा खान ने तेजस्वी यादव को बताया गैर-जिम्मेदार

मंत्री मो. जमा खान ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयानों पर कहा, वे अक्सर ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देते रहते हैं। यही वजह है कि जनता ने उनकी पार्टी को 25 सीटों पर समेट दिया है। वे बिना किसी सबूत के बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।

बहुत जल्द RSS को इतिहास के कूड़ेदान में पहुंचा देंगे: पवन खेड़ा

रायपुर में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने RSS पर कहा, मैं आपको बता रहा हूं, इस संगठन की गतिविधियां और इनके काम इन्हें बहुत जल्द इतिहास के कूड़ेदान में पहुंचा देंगे।

वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है, यह एक ऐसा आह्वान है: बांसुरी स्वराज

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, हम 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आर.के. पुरम निर्वाचन क्षेत्र में कालीबाड़ी में आए हैं। 'वंदे मातरम' सिर्फ एक गीत नहीं है; यह एक ऐसा आह्वान है जिसने हर भारतीय के दिल में स्वाधीनता संग्राम की चिंगारी को एक धधकती हुई ज्वाला में बदल दिया था। आज भी 'वंदे मातरम' उतना ही प्रासंगिक है जितना 150 साल पहले था। प्रधानमंत्री के युवा नेतृत्व विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए हमें संकल्प लेना है कि हम 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे।

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की शोक सभा का आयोजन

पुणे में आज रावेत स्थित समीर बैंक्वेट एंड लॉन्स में स्वर्गीय केतन विशाल अग्रवाल की स्मृति में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी में इस तरह का प्रशिक्षण शिविर देशभर में होना चाहिए: पवन खेड़ा

रायपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा, मुझे अच्छा लगा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह प्रशिक्षण शिविर रख रही है क्योंकि जो इस दौर की आवश्यकता है वह यही है कि आज के समय में इस तरह के प्रशिक्षण पूरे देश में होने चाहिए। बहुत खुशी की बात है कि रायपुर को चुना गया और इतना लंबा शिविर रखा गया जिसमें राहुल गांधी भी आए।

TMC पार्टी अभी है ही नहीं: अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, TMC पार्टी अभी है ही नहीं। TMC पार्टी अब बिखर चुकी है। जिन लोगों ने कांग्रेस को धोखा देकर तृणमूल कांग्रेस बनाई थी, आज वही ममता बनर्जी कह रही हैं कि उनके साथ धोखा हो रहा है। धोखा तो खुद उन्होंने दिया था और आज उनकी वही हालत हुई है।

PoK के 31 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने पकड़ा

बालाकोट सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार करने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने पकड़ा है। उसकी पहचान रईस खान के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने LoC क्यों पार की और क्या वह अकेला था?इस महीने जिले में घुसपैठ से जुड़ी यह तीसरी गिरफ्तारी है।अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिशों को रोकने के लिए LoC पर निगरानी बढ़ा दी है।

अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल में तैयारियां अंतिम चरण में

3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए लंगर, रहने के लिए टेंट और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

PM मोदी ने सेशेल्स में विपक्ष के नेता से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स में विपक्ष के नेता बर्नार्ड जॉर्जेस से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन हैदराबाद में 'विजय संकल्प सभा' ​​में हुए शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तेलंगाना के हैदराबाद में नामपल्ली के एग्ज़िबिशन ग्राउंड में आयोजित 'विजय संकल्प सभा' ​​में शामिल हुए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बढ़ाया उत्साह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC महिला T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के बाहर भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक उत्साह बढ़ाते हुए।

संभल में 38 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। संभल-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित करीब 38 बीघा बेशकीमती सरकारी जमीन, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत 101 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, उनको प्रशासन ने दोबारा सरकारी खाते में दर्ज कराते हुए कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों, पट्टाधारकों, बैनामा कराने वालों और भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

फ्रांस के टॉमब्लेन शहर में एक प्लेन क्रैश में 11 लोगों की मौत

फ्रांस के टॉमब्लेन शहर में एक प्लेन क्रैश में 11 लोगों की मौत हो गई। यह प्लेन पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों - पांच स्टूडेंट और पांच इंस्ट्रक्टर - की मौत हो गई।

राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के 31वें स्थापना दिवस पर DK शिवकुमार ने दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, माननीय उपराष्ट्रपति जी देश के सम्मानित संवैधानिक प्रमुख, हमारे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, आज मैं राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के 31वें स्थापना दिवस के अवसर पर आप सभी को बधाई देना चाहता हूं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज देश की सबसे बड़ी हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटी है, जहां से सबसे ज्यादा मेडिकल ग्रेजुएट निकलते हैं।

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल मामले में हो निष्पक्ष जांच: हुसैन दलवाई

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांट रहे आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर कहा, इस मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह बहुत गंभीर मामला है। इसके पीछे कौन है और इसकी सच्चाई क्या है, यह सामने आना चाहिए। त्योहार मनाने के दौरान अगर इस तरह की घटनाएं होती हैं तो यह समाज में फैले द्वेष के वातावरण का असर है।

असम में 300 मीटर लंबा लोहे का पुल पानी में बहा

असम में केमी और ओयान को जोड़ने वाला 300 मीटर लंबा लोहे का पुल केमी नदी की उफनती बाढ़ में बह गया, जिससे केमी-पुराना जेलम क्षेत्र और जोनाई सदर के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की 'पल्स पोलियो अभियान' की शुरुआत

मध्य प्रदेश के गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर 'पल्स पोलियो अभियान' की शुरुआत की।

CM योगी आदित्यनाथ ने आगरा में की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा डिवीजन में लोक निर्माण विभाग के पुराने प्रोजेक्ट्स और नए प्रोजेक्ट्स के एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक की।

PM मोदी ने सेशेल्स में वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर किया लॉन्च

सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर समर्पित किया और यादगार लोगो लॉन्च किया।

महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि महामार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नागपुर से मुंबई की ओर जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और सतत विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सस्टेनेबल ग्रोथ और ग्रीन विजन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को वैश्विक स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक माना जा रहा है।

हाथरस में सीएम योगी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

हमारे घोषणा पत्र में हमने कहा था कि UCC लागू करेंगे: सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, हमारे घोषणा पत्र में हमने कहा था कि UCC लागू करेंगे। सारे राजनीतिक दलों के लिए कहा जाता है कि वे अपने घोषणा पत्र की बात बाद में भूल जाते हैं। हम अच्छा काम कर रहे हैं और घोषणा पत्र में जो कहा था उसे लागू कर रहे हैं।

आज यूपी में दंगे नहीं होते, मुहर्रम के नाम पर कोई हंगामा नहीं होता- CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस को 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के लगभग हर जिले में दंगे होते थे और कई-कई महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में दंगे नहीं होते और मुहर्रम के दौरान भी किसी तरह का हंगामा नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब न किसी की झोपड़ी तोड़ी जाती है और न ही किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

PM मोदी को सेशेल्स में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर हैं। यहां आज उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर मनाया गया योग दिवस: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जून में एक और आयोजन हुआ जिसमें पूरी दुनिया भारत के प्रयासों से जुड़ी, और ये कार्यक्रम था ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’। इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक विविध कार्यक्रम हुए।

भारत में बनाए जा रहे C-295 विमान: पीएम मोदी

मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जून के महीने में ही विमानन क्षेत्र में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई। C-295, ये विमान ‘मेड इन इंडिया’ है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया और अपने विचार साझा कर रहे हैं।

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव की 105वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने हमारे देश के इतिहास के एक मुश्किल दौर में भारत की तरक्की में हमेशा योगदान दिया। उन्होंने एक काबिल एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। वे एक जाने-माने स्कॉलर भी थे, जिन्हें भारत की अलग-अलग तरह की संस्कृति का बहुत ज्ञान और समझ थी।

लखनऊ: चिनहट स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगी। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

UCC बिल पास होना तय है, प्रक्रिया शुरू हो गई: दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 29 तारीख को UCC बिल पेश होने पर राज्य सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, UCC बिल के लिए नोटिस है। ये तो पारित होने ही है। बहुत से राज्यों में हुआ। यहां भी प्रक्रिया शुरू हुई है। सरकार आगे निश्चित करे क्या होने है बिल कब आएगा। बहुत सारे बिल हैं। एक दिन में कितना पारित होता है ये देखना है।

CM योगी आज हाथरस में 548 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

मुख्यमंत्री योगी आज हाथरस जाएंगे। यहां पर वो 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1430 हुई

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार के अनुसार, 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों से मची भारी तबाही के तीन दिन बाद भी हालात चिंताजनक हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 68,900 लोगों के लापता होने की सूचना दर्ज की गई है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जुलूस निकाला।

कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

विदेश मंत्रालय ने प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तेलंगाना में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com