-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Workers Trapped In Chamoli Accident Told Horrifying Stories
‘ऐसा लगा की आज नहीं बच पाउंगा, फिर…’, चमोली हादसे में फंसे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक दास्तां
- Written By: मनोज आर्या
घटना के वक्त सभी श्रमिक सीमा सड़क संगठन (BRO) के रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट पूरे 12 महीने चलता रहता है। हालांकि, जब बर्फबारी और ठंड ज्यादा बढ़ जाती है, तो श्रमिक अपने कैंप में लौट आते हैं।

चमोली हादसे में फंसे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक दास्तां
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में हुए हिमस्खलन में मांड़ा गांव में 54 मजदूर फंस गए थे। मजदूरों को बचाने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।भारतीय वायुसेना के चीता हेलिकॉप्टर्स बचाव कार्य के तीसरे दिन भी अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। अब तक कुल 503 लोगों को निकाला गया है, जिनमें कुल 46 लोग जिंदा हैं। वहीं, अब भी 3 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। मौतों की कुल तादाद 7 हो गई है। रेस्क्यू में सेना के 4 हेलिकॉप्टर्स के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के 200 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं।
अब तक 46 जिंदा मजदूरों को जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा चुका है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों ने मीडिया से बातचीत में खौफनाक दास्तान बयां की है। उन्होंने बताया कि वे अपने कैंप में थे, तभी अचानक सुबह एक तेज विस्फोट जैसी आवाज आई। इसके बाद तेज हवाओं के झोंके के साथ उनके कंटेनर हवा में उड़ गए।कुछ वक्त तक किसी को कुछ समझ नहीं आया। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे बच पाना नामुमकिन था। हालांकि, फिर सेना और बचाव दल की मदद से उनका रेस्क्यू किया गया।
यह हादसा बहुत भयानक था
बता दें कि सभी श्रमिक सीमा सड़क संगठन (BRO) के रोड कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। यह प्रोजेक्ट पूरे 12 महीने चलता रहता है। हालांकि, जब बर्फबारी और ठंड ज्यादा बढ़ जाती है, तो श्रमिक अपने कैंप में लौट आते हैं। मौसम साफ होने के बाद ही काम फिर से शुरू होता है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले मजदूर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि जैसे ही हम लोग सोकर उठे, एक बार हवा आई और उसके पांच मिनट बाद हादसा हुआ, बहुत भयानक था। हम कम से कम तीन सौ मीटर दूर अलकनंदा नदी के पास जाकर गिरे थे। हम खाईं में जाकर गिरे थे। उन्होंने आगे बताया कि करीब पांच-दस मिनट बाद मैं ऊपर आया और बाहर निकला, इसके बाद हम 10-12 लोग आर्मी कैंप जाकर रुके थे। उसके बाद हमें हेलिकॉप्टर से जोशीमठ लाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले अमरावती में अलर्ट, आयुक्त वर्षा लड्डा ने आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश
वेनेजुएला के भीषण भूकंप में भारत का “Operation Dost” राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम
Pakistan Storm: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और तूफान ने मचाई भारी तबाही, 7 की मौत, प्रशासन फेल
Devbhoomi Family ID: उत्तराखंड में नया नियम लागू, बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें…
अचानक आई धमाके जैसी आवाज
वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले एक मजदूर ने बताया कि अचानक सुबह के समय स्लाइड से बर्फ गिरने लगा। वहां पर छाती तक बर्फ था। धमाके जैसी आवाज आई और उसके बाद हवा बहुत तेज हो गई। पहले हम सुरक्षित जगह पहुंचे, उसके बाद सेना ने हमारी मदद की। बहुत मुश्किल से हम लोगों ने अपनी जान बचाई। उत्तरकाशी के रहने वाले अभिषेक ने बताया कि बहुत तेज हवाएं चली थीं। हवा ने कंटेनर को उड़ाया और उसके बाद कुछ होश नहीं था। हम जहां पर गिरे थे, वहां से खुद निकलकर आर्मी गेस्ट हाउस तक चले गए थे।
Workers trapped in chamoli accident told horrifying stories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ketan Agrawal Murder Case: लोहागढ़ किले पहुंची पुणे पुलिस, सिया और चेतन के साथ रीक्रिएट किया क्राइम सीन
Jun 28, 2026 | 10:03 AMMethi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर
Jun 28, 2026 | 10:00 AMबाल-बाल बचे 35 यात्री! भंडारा में विकास की खुली पोल, नई नाली धंसने से अनियंत्रित हुई एसटी बस
Jun 28, 2026 | 09:56 AMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, डिलीट चैट्स की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्य आरोपी सिया गोयल पर गहराया शक
Jun 28, 2026 | 09:55 AMAncy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
Jun 28, 2026 | 09:55 AMअकोला में शाम तेज कड़कड़ाहट के साथ मौसम बदला, कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित
Jun 28, 2026 | 09:53 AMBharat Ratna 2024:पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर BJP ने साधे कई बड़े राजनीतिक निशाने?
Jun 28, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














