-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Order To Register Fir Against Former Sebi Chief Buch 5 Others In Stock Market Fraud Case
SEBI चीफ के पद से हटते ही बढ़ी माधबी पुरी बुच की मुश्किलें, दर्ज होगी FIR, जानें क्या है मामला
- Written By: आकाश मसने
एक विशेष अदालत ने एसीबी को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामक उल्लंघन के संबंध में शेयर बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

पूर्व सेबी चीफ माधबी पुरी बुच (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: माधबी पुरी बुच का सेबी चीफ के तौर पर 28 को कार्यकाल खत्म हो गया। पिछले कई दिनों से उनका नाम विवादों के घेरे में रहा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उन पर हितों के टकराव का आरोप लगाया गया था। अब सेबी के अध्यक्ष पद से रिटायर्ड होने के बाद माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई की एक अदालत ने बुच पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामक उल्लंघन के संबंध में शेयर बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और 5 अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मुंबई स्थित विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।अदालत ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगा। साथ ही 30 दिनों के भीतर मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर को उद्योग हब बनाने की मांग तेज; बिजली, जमीन और सब्सिडी की समस्याएं बनी बाधा
गड़चिरोली में विधायक मसराम ने जोगीसाखरा गांव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
राजगड़ किले की यात्रा पड़ी भारी… पाबे घाट की गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस; दो की मौत, 20 घायल
नागपुर में फसल ऋण पर मीटिंग: मंत्री बावनकुले ने बैंकों की ढिलाई पर जताई नाराजगी; सांसद व कलेक्टर रहे मौजूद
CRPC के तहत दर्ज होगा मामला
अदालत ने आदेश में यह भी कहा है कि आरोपों से संज्ञेय अपराध का पता चलता है, जिसके लिए जांच जरूरी है। इसमें कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की निष्क्रियता के कारण आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) के प्रावधानों के तहत न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है।
क्या है आरोप?
शिकायतकर्ता मीडिया रिपोर्टर ने बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, विनियामक उल्लंघन और भ्रष्टाचार के कथित अपराधों की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस स्टेशन और संबंधित नियामक निकायों से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सेबी के अधिकारी अपने वैधानिक कर्तव्य में विफल रहे, बाजार में हेरफेर को बढ़ावा दिया, तथा निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करने वाली कंपनी को सूचीबद्ध करने की अनुमति देकर कॉरपोरेट धोखाधड़ी के लिए रास्ता खोला।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी लगे थे आरोप
भारत की पहली महिला सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अमेरिका स्थित शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने हितों के टकराव के आरोप लगाए थे। उसके बाद राजनीतिक तनाव के बीच बुच ने 28 फरवरी को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Order to register fir against former sebi chief buch 5 others in stock market fraud case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
Jun 28, 2026 | 12:37 PMमोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा
Jun 28, 2026 | 12:35 PMचंद्रपुर को उद्योग हब बनाने की मांग तेज; बिजली, जमीन और सब्सिडी की समस्याएं बनी बाधा
Jun 28, 2026 | 12:35 PMNon-Sticky Upma Recipe: 10 मिनट में बनाएं खिली-खिली रवा उपमा, इसके लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
Jun 28, 2026 | 12:32 PMगड़चिरोली में विधायक मसराम ने जोगीसाखरा गांव का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Jun 28, 2026 | 12:29 PMराजगड़ किले की यात्रा पड़ी भारी… पाबे घाट की गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की बस; दो की मौत, 20 घायल
Jun 28, 2026 | 12:28 PMभरत तिवारी के परिवार को SP राज ने धमकाया! भोजपुर पुलिस ने खोली दावों की पोल, सामने आया बातचीत का पूरा VIDEO
Jun 28, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM











