- Hindi News »
- India »
- Heated Debate Between Amit Shah And Kc Venugopal In Lok Sabha
‘जब अमित शाह हुए थे गिरफ्तार तो…’, लोकसभा में गृहमंत्री से भिड़ गए केसी वेणुगोपाल-Video
- Written By: Saurabh Pal
Amit Shah News: लोकसभा में दागी सीएम-पीएम व मंत्रियों के हटाने वाले बिल पर अमित शाह और केसी वेणुगोपाल में तीखी बहस हो गई है। कांग्रेस नेता ने अमित शाह की गिरफ्तारी का जिक्र करते तीखा प्रहार किया।

अमित शाह, केसी वेणुगोपाल (फोटो-सोशल मीडिया)
New Delhi News: संसद का मानसून संत्र अंतिम दौर में है। लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने के लिए एक नया बिल पेश किया। इस बिल के तहत किसी भी संवैधानिक पद पर मौजूद व्यक्ति को यदि 30 दिन से अधिक हिरासत में या जेल में रहने के बाद 31 वें दिन उसकी पद से छुट्टी हो जाएगी। विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ लोकसभा के अंदर जमकर बवाल काटा। हंगामा इतना बढ़ गया है कि स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को 5 बजे तक स्थगित कर दिया।
लोकसभा में बिल को इंट्रोड्यूस कराते समय अमित शाह और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल में भिड़ंत हो गई। इस तीखी बहस बाजी में दोनों तरफ से वार और पलटवार किए गए। कांग्रेस पार्टी ने इस बिल को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है।
”जब गृहमंत्री शाह गिरफ्तार हुए थे तो …’
केसी वेणुगोपाल और अमित शाह के बीच बहस हो गई। कांग्रेस संगठन महासचिव व सांसद वेणुगोपाल ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि जब आप को गिरफ्तार किया गया था तो आपने नैतिकता दिखाई थी? इस गृहमंत्री शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझ पर आरोप लगे तो मैंने गिरफ्थारी से पहले नैतिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। निर्दोष साबित होने तक कोई संवैधानिक पद नहीं लिया था। ये नैतिकता सिखाते हैं मुझे। हम चाहते है कि नैतिकता और बढ़ें गिरफ्तार होने से पहले लोग इस्तीफा सौंपें। मैंने इस्तीफा दिया था सबको याद होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
बिहार के नीतीश नहीं बनेंगे सिद्धारमैया, राज्यसभा जाने से किया इनकार; बोले- इत्तेफाक से मैं राजनीति में आया
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
‘मैंने नैतिकता दिखाई, गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दिया’
हंगामे के दौरान कांग्रेस के लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब अमित शाह को गिरफ्तार किया गया था तो क्या उन्होंने अपनी नैतिकता दिखाई थी? इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मुझ पर जब आरोप लगे थे तो मैंने गिरफ्तारी से पहले नैतिक रूप से इस्तीफा दिया था। कोर्ट से निर्दोष साबित न होने तक मैंने कोई संवैधानिक पद नहीं लिया था। ये क्या सीखाते हैं नैतिकता मुझे। हम भी चाहते हैं कि नैतिकता के मूल्य और बढ़े और गिरफ्तार होने से पहले मैंने इस्तीफा दिया था, ये याद होगा सबको।”
केसी वेणुगोपाल ने अमित शाह को उनके जेल के दिनों की याद दिला दी। वेणुगोपाल ने कहा कि,अगर ये कानून आपके दिनों में होता तो आप जेल में ही रह जाते और कभी भी देश के गृहमंत्री न बन पाते।#AmitShah आप तड़ीपार ही रह जाते। pic.twitter.com/GA6oaC31Nq — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) August 20, 2025
ये भी पढ़ें-संसद में महासंग्राम! विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की तरफ फेंकी, JPC को भेजे गए तीनों विधेयक
अमित शाह को भाषण में बाधा, विपक्षी सांसदों ने माइक मोड़ी!
विपक्ष ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि यह बिल जल्दबाजी में लाया गया है। बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजेंगे और बाद में बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया। वहीं सरकार की तरह से कहा गया कि जल्दबाजी का आरोप गलत है। गृहमंत्री ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों की समिति इस पर विचार करेंगी। लोकसभा में बिल के विरोध में सांसदों ने संविधान के 130वें संशोधन बिल को इंट्रोड्यूस करते वक्त बिल की कॉपी फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह की तरफ फेंक दी। ट्रेजरी बेंच को विपक्ष ने घेर लिया और गृह मंत्री के माइक को मोड़ने की भी कोशिश की गई।
Heated debate between amit shah and kc venugopal in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक में पावर बैलेंस का फॉर्मूला तैयार, 2 से 3 डिप्टी CM…राहुल गांधी बदलने जा रहे पूरा पावर स्ट्रक्चर
May 28, 2026 | 09:33 PMDindori News: भीषण गर्मी में सूखे कुएं के कंठ, कौन बुझाएगा वनग्राम खमरिया के ग्रामीण की प्यास?
May 28, 2026 | 09:27 PMMaharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का
May 28, 2026 | 09:26 PMExplainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
May 28, 2026 | 09:01 PMलक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
May 28, 2026 | 09:00 PMबज गई खतरे की घंटी! 2031 से पहले टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, WMO ने जारी की डरावनी चेतावनी
May 28, 2026 | 08:53 PMसिर पर गहरे घाव और गले पर निशान, सागर के जंगल में तेंदुए की रहस्यमयी मौत! दूसरे तेंदुए से खूनी संघर्ष की आशंका
May 28, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM













