होली 2026: दादर-नई दिल्ली सहित कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

Western Railway Holi Special Trains: होली और समर सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दादर-नई दिल्ली समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।
Holi Special Trains 2026
होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Holi Special Trains From Mumbai: होली पर्व पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। वेस्टर्न रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए दादर-नई दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है।

ट्रेन संख्या 04001 (दादर-नई दिल्ली) 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को दादर से रवाना होगी। इसके साथ, ट्रेन संख्या 04002 (नई दिल्ली-दादर) 25 फरवरी और 4 मार्च 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन दादर पहुंचेगी।

बताया गया कि होली की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने 9 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन का समय बढ़ाया है।

यात्रीगण ट्रेन संख्या 09208, 09207, 09416, 09415, 09056, 09055, 09037, 09038, 09009, 09010, 09011, 09012, 09017, 09018, 09035, 09036, 09562 और 09561 के लिए बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

होली पर्व और आगामी समर सीजन को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे ने भी की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेन अच्छी ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू भी हो गई हैं।

साउथ सेंट्रल रेलवे की समर स्पेशल सेवा

साउथ सेंट्रल रेलवे भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। ट्रेन संख्या 01477/01478 (सोलापुर-अनाकापल्ले-सोलापुर) यह ट्रेन 6 मार्च 2026 से 10 जुलाई 2026 (सोलापुर से) और 7 मार्च 2026 से 11 जुलाई 2026 तक (अनाकापल्ले से) चलेंगी। ट्रेन संख्या 01435/01436 (सोलापुर-एलटीटी मुंबई-सोलापुर), यह ट्रेन 3 मार्च 2026 से 14 जुलाई 2026 (सोलापुर से) और 4 मार्च 2026 से 15 जुलाई 2026 तक (लोकमान्य तिलक टर्मिनस से) चलेंगी। ट्रेन संख्या 06181/06182 (कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर) यह ट्रेन 26 फरवरी 2026 से 26 मार्च 2026 (कोयंबटूर से) और 1 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (जयपुर से) चलेंगी। इसके अलावा मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com