- Hindi News »
- India »
- Kc Venugopal Maha Vikas Aghadi In Maharashtra Assembly Elections
केसी वेणुगोपाल बोले- महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के ही आने की संभावना, हर लेवल पर है अच्छी तैयारी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा है कि हर जगह तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमारा पूरा नेतृत्व चुनाव और अभियान की तैयारियों के लिए मौजूद है। निश्चित रूप से, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के पास स्पष्ट संभावना है...

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि राज्य में महा विकास अघाड़ी गठबंधन के पास स्पष्ट संभावना है और तैयारियां अच्छी चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी प्यार और स्नेह में विश्वास करती है। यह भाजपा की तरह तोड़फोड़ व विभाजित करने की राजनीति में भरोसा नहीं करती है।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए वेणुगोपाल ने कहा, “तैयारियां अच्छी चल रही हैं। हमारा पूरा नेतृत्व चुनाव और अभियान की तैयारियों के लिए मौजूद है। निश्चित रूप से, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के पास स्पष्ट संभावना है।”
इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “बटेंगे तो कटेंगे” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्यार और स्नेह में विश्वास करती है। यह भाजपा की तरह तोड़फोड़ व विभाजित करने की राजनीति में भरोसा नहीं करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
बिहार के नीतीश नहीं बनेंगे सिद्धारमैया, राज्यसभा जाने से किया इनकार; बोले- इत्तेफाक से मैं राजनीति में आया
कर्नाटक में सिद्धारमैया का शासन खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,बोले- हाईकमान ने दिया था निर्देश
वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी प्यार और स्नेह में विश्वास करती है। इसकी विचारधारा और नीतियां बहुत स्पष्ट हैं। हम यहां हिंसा और नफरत फैलाने के लिए नहीं हैं। भाजपा और योगी आदित्यनाथ का एक ही एजेंडा है लोगों को बांटना और उनके बीच नफरत पैदा करना…वे गरीब लोगों के लिए शासन और नीतियों में विश्वास नहीं करते। वे केवल लोगों को बांटने में विश्वास करते हैं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में बोलते हुए ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक है तो सुरक्षित है’ का नारा दिया। आदित्यनाथ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उत्तर प्रदेश में अधिकारी किस तरह से सरकारी जमीन हड़पने वालों से सख्ती से निपट रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…कन्हैया कुमार को चुनावी रैली में याद आयीं फडणवीस की पत्नी, भाजपा ने भी किया तगड़ा पलटवार
अमरावती के अचलपुर शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था, “अगर हम बंटे हुए हैं, तो गणपति पूजा पर हमला होगा, भूमि जिहाद के तहत जमीनें हड़पी जाएंगी, बेटियों की सुरक्षा खतरे में होगी… आज यूपी में कोई लव जिहाद या भूमि जिहाद नहीं है। यह पहले ही घोषित किया जा चुका है कि अगर कोई हमारी बेटियों की सुरक्षा में बाधा डालता है, सरकारी और गरीबों की जमीन हड़पता है, तो ‘यमराज’ उनका टिकट काटने के लिए तैयार रहेंगे…।”
इसे भी पढ़ें…महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की चेकिंग, नागपुर में स्कूटर सवार के पास से डेढ़ करोड़ रुपये जब्त
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है और 23 नवंबर को मतगणना होगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें, अविभाजित शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। 2014 में भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल की थीं।
Kc venugopal maha vikas aghadi in maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
May 28, 2026 | 10:31 PMभारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
May 28, 2026 | 10:30 PM‘AAP कार्यकर्ताओं को आ रहे IB के फोन’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा; बोले- हमारे लोगों को बनाया जा रहा निशाना
May 28, 2026 | 10:29 PMIPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
May 28, 2026 | 10:27 PMफ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PMशारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 28, 2026 | 10:15 PMMP News: नर्मदापुरम में अनोखा आंदोलन; टैगोर स्कूल को बंद होने से बचाने के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
May 28, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














