- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mankapur Sports Hub Construction Delay Update 2026
नागपुर मानकापुर स्पोर्ट्स हब: क्या समय पर पूरा होगा खिलाड़ियों का सपना? आधी डेडलाइन खत्म, काम अभी भी अधूरा
Mankapur Sports Hub: नागपुर का मानकापुर स्पोर्ट्स हब सुस्त रफ्तार और बजट की कमी से जूझ रहा है। 36 महीने की समयसीमा में से 18 महीने बीत चुके हैं, लेकिन कई प्रोजेक्ट अब भी धरातल पर हैं।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर के मानकापुर स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स हब (फोटो नवभारत)
Nagpur Mankapur Sports Hub Update: ‘कहीं देर न हो जाए…कहीं देर न हो जाए…’ प्रसिद्ध फिल्म हिना के गाने की ये पंक्तियां आज नागपुर के मानकापुर स्पोर्ट्स हब निर्माण की कार्यगति देखकर सटीक बैठ रही हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि स्पोर्ट्स हब का निर्माण कार्य जारी है लेकिन जिस रफ्तार से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ना चाहिए वह अभी दिखाई नहीं दे रहा।
पुणे के बालेवाड़ी के बाद यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब बनने जा रहा है लेकिन मौजूदा हालात इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि 36 माह की तय समयसीमा में यह जनता को समर्पित हो जाएगा। सबसे बड़ा कारण कंपनी का निर्माण कार्य देरी से शुरू करना, दूसरा कारण बजट मिलने की रफ्तार धीमी और तीसरा और सबसे अहम कारण कुछ प्रोजेक्ट पर लगे अड़गे हैं।
मानकापुर स्पोर्ट्स हब के भूमिपूजन के बाद से 18 माह बीत चुके हैं। 3 प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद हैं। सबसे तेजी से ब्लॉक ‘बी’ स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण चल रहा है। इसके बेसमेंट सहित तकरीबन 8 मंजिला दीवारें खड़ी हो गई हैं। बाकी प्रोजेक्ट अभी धरातल से ऊपर उठने के इंतजार में हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के सपने दिखाने वाले इस प्रोजेक्ट में यदि देरी हुई तो खेल प्रेमी व खिलाड़ियों के पुराने जख्म फिर से हरे हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर IAS ट्रेनिंग सेंटर का बुरा हाल: फंड लौटा और जमीन भी नहीं मिली; क्या विदर्भ के छात्रों का सपना होगा चूर?
नागपुर मनपा में हड़कंप: 73 कर्मचारियों पर लटकी जांच की तलवार, क्या रिटायरमेंट के बाद नहीं मिलेंगे पैसे?
IIM नागपुर में बवाल: फेयरवेल पार्टी में गए 40 छात्र परीक्षा से बाहर, समर्थन में 300 छात्रों ने किया बहिष्कार
नागपुर: NMC में ‘टैक्स कम’ करने के नाम पर वसूली, हनुमाननगर जोन का राजस्व निरीक्षक और दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार
निर्माण पर एक नजर
- मल्टी स्पोर्ट्स एरीना : 3 फ्लोर में से सिर्फ ग्राउंड फ्लोर का कार्य चल रहा, पिलर खड़े हो रहे हैं।
- स्पोर्ट्स क्लब : बेसमेंट और सभी 8 मंजिल की सिर्फ दीवार खड़ी हुई हैं।
- स्पोर्ट्स स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल : पेड़ों की शिफ्टिंग नहीं होने के कारण कब बनेंगे? इस पर बड़ा प्रश्नचिह्न।
- स्पोर्ट्स कन्वेंशन सेंटर : निर्माणाधीन लेकिन रफ्तार धीमी, ग्राउंड फ्लोर का कार्य प्रगति पर।
- सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस कोर्ट, आर्चरी : चूंकि ग्राउंड लेवल पर ही कार्य होना है, इसलिए निर्माण एजेंसी इन प्रोजेक्ट में ज्यादा समय नहीं लगने का बोल रही।
- फुटबॉल : ग्राउंड पर कोई कार्य नहीं, अभी पवेलियन की दीवारें खड़ी हो रही हैं।
- जिम्नेजियम, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल : निर्माण धरातल पर नहीं दिख रहा।
बजट : सिर्फ 2 ही किस्त जारी हुईं
683 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी अड़चन बजट ला सकता है। टाइमलाइन का आधा समय बीत चुका है लेकिन राशि के नाम पर 2 किस्तों में लगभग 202 करोड़ ही जारी हुए हैं। यदि निर्माण सुचारु और तय समय में पूरा करना है तो बजट की निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। फंडिंग में रुकावट आई तो काम की रफ्तार और धीमी पड़ना तय है। हालांकि सरकार ने 53 करोड़ का गवर्नमेंट रिज़ॉल्यूशन (जीआर) किया है जो तीसरी किस्त के रूप में प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-ठाणे वालों की मौज! 6,748 करोड़ के नए एलीवेटेड हाईवे को मंजूरी, समृद्धि महामार्ग से सीधे जुड़ेगी मायानगरी
यह करना बेहद जरूरी
- सरकार को इस प्रोजेक्ट पर सीधी और सख्त मॉनिटरिंग करनी होगी।
- निर्माण कार्य की डेली प्रोग्रेस ट्रैकिंग जरूरी।
- जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय होना चाहिए।
- सबसे अहम फंड की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित हो क्योंकि यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि हजारों खिलाड़ियों के सपनों का केंद्र है।
हम समय पर काम पूरा करेंगे
खेल प्रभारी उपसंचालक पल्लवी धात्रक ने कहा कि बजट के रूप में सरकार ने अभी 53 करोड़ का जीआर किया है। उम्मीद है बजट की कमी सरकार नहीं आने देगी। 3 प्रोजेक्ट जिनमें पेड़ों की शिफ्टिंग का अड़ंगा है, इस समस्या का निराकरण जल्द ही हो जाएगा। पहले मल्टीस्टोरी पर फोकस चल रहा है। ओपन ग्राउंड्सि कुछ माह में बन सकते हैं। निर्माण एजेंसी की मॉनिटरिंग, प्रोजेक्ट की समीक्षा सब कुछ किया जा रहा है। किसी भी हालात में मार्च-अप्रैल 2027 तक स्पोर्ट्स हब जनता को सौंपने के प्रयास जारी है।
– नवभारत लाइव के लिए नागपुर से जयदीप रघुवंशी की रिपोर्ट
Nagpur mankapur sports hub construction delay update 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वच्छ भारत मिशन: भंडारा को मिलेंगे 10.16 करोड़; साकोली तहसील निर्माण में अव्वल, पवनी में चुनौतियां बरकरार
Feb 26, 2026 | 02:58 PMसंतोष देशमुख हत्याकांड के मास्टरमाइंड वाल्मिक कराड को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज
Feb 26, 2026 | 02:53 PM‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी भला करेंगे’ को फैंस ने किया ट्रोल, अक्षय कुमार का जादू अब भी कायम?
Feb 26, 2026 | 02:52 PMअमेरिका-ईरान युद्ध की आहट के बीच जनरल डैन केन की बढ़ी चिंता, खाड़ी क्षेत्र में भारी सैन्य बल तैनात
Feb 26, 2026 | 02:49 PMT20 World Cup Super-8: साउथ अफ्रीका ने जीत टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइन
Feb 26, 2026 | 02:42 PMकल्याण में परीक्षा के डर ने ली 17 वर्षीय छात्रा की जान, सुसाइड नोट से बढ़ा दर्द
Feb 26, 2026 | 02:40 PMचैत्र नवरात्रि में ये 10 काम भूल से भी न करें, फिर देखिए जीवन में चमत्कार! जानिए नवरात्रि की तिथि
Feb 26, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














