-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Devendra Fadnavis And Amit Shah Worked Against Nitin Gadkari In Lok Sabha Elections Sanjay Raut
फडणवीस-शाह ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए किया काम: संजय राउत का दावा
- Written By: शुभम सोनडवले
संजय राउत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए काम किया।

देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी (फोटो: पीटीआई)
मुंबई/नागपुर. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए काम किया। राउत के दावे पर भाजपा और नागपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राउत ने आरोप लगाया कि फडणवीस को जब एहसास हुआ कि नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे गडकरी को नहीं हराया जा सकता, तो उन्होंने उनके लिए अनिच्छा से प्रचार किया। नागपुर भाजपा के दोनों नेताओं का गृहनगर है।
उन्होंने लिखा, “मोदी, शाह और फडणवीस ने नागपुर में गडकरी की हार के लिए काम किया। उन्होंने पार्टी के मुखपत्र “सामना” में एक लेख में लिखा, “मोदी, शाह और फडणवीस ने नागपुर में गडकरी की हार के लिए काम किया। जब फडणवीस को एहसास हुआ कि उन्हें हराया नहीं जा सकता, तो वे अनिच्छा से गडकरी के लिए अभियान में शामिल हुए। नागपुर में आरएसएस के लोग खुलेआम कह रहे हैं कि फडणवीस ने गड़करी को हराने में विपक्ष की मदद की।”
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हर निर्वाचन क्षेत्र में 25-30 करोड़ रुपये बांटे थे और उनकी मशीनरी ने अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
विकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
जनआरोग्य योजना में 16,000 संदिग्ध दावों का फर्जीवाड़ा: CM फडणवीस ने नाशिक के लिए SIT गठित कर बुलाई साइबर जांच
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरण में मतदान हुआ। उन्होंने कहा, “भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है। जिन लोगों ने हमेशा गुटबाजी की राजनीति की है, वे पारिवारिक बंधनों को कभी नहीं समझ पाएंगे। मोदी, शाह, योगी आदित्यनाथ, गडकरी और फडणवीस भाजपा के परिवार का हिस्सा हैं। हम हमेशा पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और सबसे बाद में स्वयं के सिद्धांत पर काम करते हैं।”
नागपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे ने कहा कि राउत ने अतीत में गडकरी की प्रशंसा की थी और उन्होंने अपने लेख में दावा किया है कि भाजपा नेता लोकसभा चुनाव जीतेंगे, इसलिए फडणवीस ने उनके लिए अनिच्छा से प्रचार किया। ठाकरे ने कहा, “उन्हें (राउत) कैसे पता है कि गडकरी जी चुनाव जीत रहे हैं। क्या वह कोई ज्योतिषी हैं। जब वह महा विकास आघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं, तो उन्हें गडकरी के प्रति प्यार को अपने घर तक रखना चाहिए।” उन्होंने कहा, “खुलेआम गडकरी के पक्ष में लिखकर शिवसेना (यूबीटी) नेता एमवीए को नुकसान पहुंचा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “हम कई वर्षों से भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं, और हमें राउत जी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। उन्हें लेख लिखने से पहले नागपुर की स्थिति को समझना चाहिए था। एमवीए के एक नेता के रूप में, उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।”
राउत पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “उन्हें ये आरोप लगाने में इतने दिन क्यों लगे? हम सभी राजग का हिस्सा हैं। मैं मुंबई में नाला सफाई अभियान में व्यस्त हूं। जिन लोगों ने सड़क मरम्मत कार्य और सफाई के नाम पर भारी रकम हड़प ली, उन्हें हमें सिखाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुझे पता है कि उन्होंने (अविभाजित शिवसेना नियंत्रित बीएमसी) मुंबई में विभिन्न कार्य करने की आड़ में क्या किया।” (एजेंसी)
Devendra fadnavis and amit shah worked against nitin gadkari in lok sabha elections sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शव के साथ छत पर घंटों बैठा रहा परिवार, पालघर की भारी बारिश के कारण कष्टकारी हुआ बुजुर्ग का अंतिम संस्कार
Jul 11, 2026 | 02:12 PMऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 11, 2026 | 02:10 PMसम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बदलते दौर में विधायकों को AI और नई तकनीक सीखनी होगी
Jul 11, 2026 | 02:00 PMवर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
Jul 11, 2026 | 01:56 PMUPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
Jul 11, 2026 | 01:55 PMमुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














