- Hindi News »
- India »
- Delhi Police Arrests Illegal Bangladeshi Immigrants Mukherjee Nagar
दिल्ली के मुखर्जी नगर में घुसपैठियों पर कार्रवाई, तीन बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट
Illegal Bangladeshi Immigrants: दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर में गुप्त ऑपरेशन चलाकर 3 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से फर्जी आईडी और प्रतिबंधित IMO ऐप वाले मोबाइल मिले।
- Written By: अर्पित शुक्ला

तीन बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट (Image- Screen Capture)
Illegal Bangladeshi Immigrants: दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर-पश्चिम जिला इकाई ने मुखर्जी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 3 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। ये कार्रवाई 14-15 जुलाई की मध्यरात्रि को एक सीक्रेट ऑपरेशन के तहत की गई। पुलिस ने इनके पास से 3 पहचान पत्र और 3 स्मार्टफोन बरामद किए। इनके स्मार्टफोन में प्रतिबंधित ऐप ‘IMO’ इंस्टॉल था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
करीब 10 दिनों की लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि यह बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वो कबाड़ बीनने और छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल थे। इनके मोबाइल फोन की जांच करने पर बांग्लादेश में उनके परिवार और अन्य जानकारी की पुष्टि हुई है।
Delhi: Police’s Foreigners Cell arrested three Bangladeshi nationals from Mukherjee Nagar involved in begging and petty theft. They were found residing illegally without valid documents. Three ID cards and smartphones with banned IMO app were recovered; deportation proceedings… pic.twitter.com/nL8E2tKti8 — IANS (@ians_india) July 19, 2025
अरेस्ट किए गए व्यक्तियों में बांग्लादेश के जैसोर का मोहम्मद अकरम हुसैन (43 वर्ष), मदारीपुर का खोकन मोल्ला उर्फ खोकन (44 वर्ष) और पीरोजपुर का मोहम्मद लाल मिया हवलदार (32 वर्ष) के नाम शामिल हैं। इनके पास से बरामद किए गए सामान में तीन पहचान पत्र और तीन स्मार्टफोन शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
ट्रंप की सरकार में 5 करोड़ डॉलर का घोटाला! अस्पतालों में हो रहा था बड़ा कांड, FBI ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
INS Aridaman से भारत को मिलेगी बड़ी समुद्री ताकत, आज नेवी में होगी शामिल, थर-थर कांपेंगे पाकिस्तान और चीन!
UAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू
दिल्ली पुलिस ने इनके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की मदद से पूरा किया जाएगा। उप पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने बनाई थी स्पेशल टीम?
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मुखर्जी नगर में कुछ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक रात के वक्त आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इसके आधार पर विदेश प्रकोष्ठ, उत्तर-पश्चिम जिला ने एक विशेष टीम बनाई थी। इस टीम ने खुफिया तरीके से 10 दिन तक निगरानी की उसके बाद गिरफ्तारी की गई है।
यह भी पढ़ें- चंदन मिश्रा हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर दबोचे गए आरोपी, बंगाल से 6 गिरफ्तार
इस टीम में सब-इंस्पेक्टर श्यामबीर, सापन, सहायक सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, विजय, महिला हेड कांस्टेबल सीमा, दीपक, हेड कांस्टेबल विक्रम, कपिल कुमार, टीका राम, प्रवीण, विकास यादव, कांस्टेबल निश्चंत मट्टू, हवा सिंह, और दीपक बंगर शामिल थे। इस ऑपरेशन की निगरानी इंस्पेक्टर विपिन कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi police arrests illegal bangladeshi immigrants mukherjee nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PM‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
Apr 03, 2026 | 08:46 PMकोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
Apr 03, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














