चंदन मिश्रा हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर दबोचे गए आरोपी, बंगाल से 6 गिरफ्तार

Chandan Mishra Murder: बिहार पुलिस की STF ने गैंगस्‍टर चंदन मिश्रा हत्‍याकांड में पश्चिम बंगाल से 5-6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्‍य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह अभी भी फरार बताया जा रहा है।
चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में 6 आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
चंदन मिश्रा हत्याकांड (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Chandan Mishra Murder Case: बिहार पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बंगाल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्याकांड का मुख्‍य आरोपी तौसीफ अभी भी फरार चल रहा है। आरोपी चंदन मिश्रा का मर्डर 3 दिन पहले पटना में हुआ था। पटना पुलिस की संयुक्त टीम और एसटीएफ ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली और 6 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

इस हत्या के बाद से बिहार पुलिस काफी एक्टिव दिख रही है। आरोपियों की हर एक एक्टिविटी पर पुलिस की नजर बनी हुई थी और तलाश अभियान में बंगाल से आरोपियों को धर दबोचा गया।

तलाशी अभियान जारी

फिलहाल, इस मामले में कई जगहों पर पुलिस की छापेमारी चल रही है। पुलिस ने बंगाल से कुछ गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन इसमें मुख्य आरोपी तौसीफ अब भी फरार चल रहा है। पुलिस ने कई राज्यों में अपनी टीम लगाई हुई है। चंदन मिश्रा हत्या में तौसीफ उर्फ बादशाह, नीलेश, सूर्यमान, बलवंत, अभिषेक, मन्नु सिंह, नीशू सहित 10 और लोगों के नाम शामिल हैं।

अस्पताल में घुसकर मारी गोली

बता दें कि बिहार जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। क्राइम में उछाल आया है। गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा को 5 आरोपियों ने अस्पताल में घुसकर गोली मार दी। अस्पताल के गलियारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें में 5 आरोपी हथियार लहराते हुए आईसीयू वार्ड में घुसते हैं और चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

हत्या की सजा काट रहा था चंदन

गौरतलब है कि मृतक चंदन हत्या से पहले एक हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने 2012 में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जेल में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हत्यारों ने चंदन मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया।

कौन है मुख्य आरोपी

इस शूटआउट को लीड करने वाला शूटर तौसीफ बादशाह है, जो घटना के समय सफेद प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस में दिखाई दिया है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वो सबसे आगे दिखाई दे रहा है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह सबसे अंत में निकलता हुआ दिखाई देता है। मिली जानकारी के मुताबिक तौसीफ पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में जमीन खरीदने और बेंचने का काम करता है। उसने पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल से पढ़ाई की है। वह लोगों के बीच खुद को बादशाह के रूप में इंट्रोड्यूज करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com