-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Admits Iran War Fighter Jet Shot Down Pilot Missing
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
- Written By: अमन उपाध्याय
US Fighter Jet Shot Down: ईरान ने अमेरिकी F-35 को मार गिराने का दावा किया है, जिसकी पुष्टि US के अधिकारियों ने भी की है। लापता पायलट की तलाश के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच होड़ मची है।

डोनाल्ड ट्रंप और मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Admits Iran War Fighter Jet Shot Down: मध्य-पूर्व में जारी भीषण युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो शक्तिशाली फाइटर जेट्स एक F-35 और एक F-15 को मार गिराया है।
इस घटनाक्रम की गंभीरता तब और बढ़ गई जब अमेरिकी अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि ईरान के ऊपर उनका एक फाइटर जेट मार गिराया गया है और उसका पायलट फिलहाल लापता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने लापता पायलट की तलाश के लिए ‘सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन’ शुरू कर दिया है।
पायलट पर ‘कीमती इनाम’ का ऐलान
ईरान की फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी सेना ने भी अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। तेहरान ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि वे दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस या सैन्य बलों के हवाले करते हैं तो उन्हें ‘कीमती इनाम और बोनस’ दिया जाएगा। यह घोषणा विशेष रूप से कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के लोगों के लिए की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
पायलट पकड़ा जाता है तो क्या होगा?
अगर पायलट जिंदा पकड़ा जाता है तो यह ईरान के लिए एक मजबूत रणनीतिक बढ़त साबित हो सकता है। वह इसे अमेरिका पर दबाव बनाने, हमले रोकने की मांग करने या वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत दिखाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।
दूसरी ओर, अमेरिका की प्रतिक्रिया और अधिक आक्रामक हो सकती है। पायलट को छुड़ाने के लिए वह कूटनीतिक या सैन्य विकल्पों का सहारा ले सकता है। इससे संघर्ष और व्यापक हो सकता है और खाड़ी क्षेत्र के अन्य देश भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
सुप्रीम लीडर की मौत और महायुद्ध की शुरुआत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध के आदेश दिए जाने के बाद, ईरान के भीतर किसी अमेरिकी विमान के नष्ट होने की यह पहली ज्ञात घटना है। यह संघर्ष 28 फरवरी को तब शुरू हुआ था जब इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया जिसमें सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई ने इस संघर्ष को पूरे मध्य-पूर्व में फैला दिया है।
यह भी पढ़ें:- Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट
ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्ध ने न केवल मानवीय संकट पैदा किया है बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी हिलाकर रख दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस संघर्ष से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ ‘हीलियम गैस’ पर भी संकट मंडरा रहा है, जिसका सीधा असर एमआरआई (MRI) स्कैन से लेकर एआई (AI) सिस्टम तक पड़ेगा। इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी तनाव चरम पर है।
Us admits iran war fighter jet shot down pilot missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














