Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री

Dhurandhar The Revenge Collection: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 15 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
Ranveer Singh Movie Box Office Collection
धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Ranveer Singh Movie Box Office Collection: धुरंधर: द रिवेंज रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने ना सिर्फ सिनेमाघरों में धमाल मचाया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 102.55 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद वीकेंड में फिल्म की रफ्तार और तेज हो गई और पहले हफ्ते में ही इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया।

धुरंधर: द रिवेंज की 15वें दिन भी बरकरार है रफ्तार

रिलीज के 15 दिन बाद भी फिल्म की कमाई थमती नजर नहीं आ रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने 15वें दिन करीब 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही दूसरे हफ्ते का कुल कारोबार 263.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब तक फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 937.82 करोड़ रुपये हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है।

वर्ल्डवाइड में भी मचा रही है धूम

केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाली चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और पुष्पा 2: द रूल जैसे बड़े नाम इस क्लब में शामिल हो चुके हैं।

फिल्म के पास अभी कमाई करने का शानदार मौका है। गुड फ्राइडे और लॉन्ग वीकेंड के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले कुछ हफ्तों तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे ‘धुरंधर’ को फायदा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अगली बड़ी रिलीज भूत बंगला 17 अप्रैल को आएगी, तब तक रणवीर सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एकतरफा राज कर सकती है।

कई रिकॉर्ड तोड़ रही है फिल्म

स्पष्ट है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर एक ट्रेंड बन चुकी है। शानदार एक्शन, दमदार कहानी और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com