- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Raid On Illegal Diesel Storage In Colombo Area
कोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
कोलंबी क्षेत्र में 71 हजार का अवैध डीज़ल जब्त, आरोपी गिरफ्तार। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई।

Akola News: एलसीबी और तहसील कार्यालय की ओर से बोरगांव थाना क्षेत्र के कोलंबी इलाके में अवैध डीजल भंडारण पर कार्रवाई कर 71 हजार रु. का माल जब्त किया है.यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत 3 अप्रैल को बोरगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कोलंबी इलाके में अवैध डीज़ल भंडारण पर कार्रवाई की गई. गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा अकोला और तहसील कार्यालय निरीक्षण अधिकारी विश्वजीत लिंगायत के सहयोग से संयुक्त टीम ने छापा मारा.
इस कार्रवाई के दौरान आरोपी शेख मोहम्मद शेख इब्राहिम 25, निवासी कुरणखेड, पकड़ा गया. उसके पास बिना अनुमति रखा गया डीज़ल बरामद हुआ. मौके पर 5 नीली टंकियों में 67,500 रु. मूल्य का 750 लीटर डीज़ल तथा 3,500 रु. मूल्य की 7 खाली प्लास्टिक टंकियां मिलीं.
इस प्रकार कुल 71,000 रु. का माल पंचों की मौजूदगी में जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत बोरगाव मंजू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी.
सम्बंधित ख़बरें
जलगाव की राजनीति में आएगा भूचाल, ‘शिवसेना के 4 विधायक BJP के संपर्क में’, संजय राउत का बड़ा दावा
मुंबई में LIC बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का रास्ता साफ, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत
बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
डिफॉल्टर ग्राहकों के नाम सार्वजनिक करेगा महावितरण, अमरावती में मंडल में 1 लाख 71 हजार मिले
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में पीएसआई विष्णु बोडखे, जीपीएसआई बोरकर, हेड कॉन्स्टेबल गोकुल चव्हाण, पुलिस कांस्टेबल स्वप्निल खेडकर, अन्सार शेख, चालक पुलिस कांस्टेबल मनीष ठाकरे तथा तहसील कार्यालय के अधिकारी तुषार चिंचोले, देवांशिव चांदोरकर, अतुल कोनापटे आदि की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की. इस छापेमारी से अवैध डीज़ल कारोबार पर रोक लगाने में थोड़ी सफलता मिली है.
Raid on illegal diesel storage in colombo area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMBihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PMयोगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM“शादी सबसे बड़ा स्कैम?” पति के ऑफिस में व्यस्त रहने पर महिला का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:11 PMजलगाव की राजनीति में आएगा भूचाल, ‘शिवसेना के 4 विधायक BJP के संपर्क में’, संजय राउत का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 10:10 PM‘नशे में करता था अश्लील कॉल…’, पीयूष मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
Apr 03, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













