-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cough Syrup Case Ed Raids 7 Locations Of Sreesan Pharma In Chennai After Children Death In Mp
मौत के जहरीले जाल पर ED का शिकंजा, जानलेवा सिरप बनाने वाली कंपनी के 7 ठिकानों पर छापेमारी
- Written By: सौरभ शर्मा
दर्जनों बच्चों की मौत की गुनहगार जहरीले Coldrif सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा से जुड़े ठिकानों पर ED की कार्रवाई की जा रही है। इसी जहर से मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की जान चली गई।

जहरीले सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के खिलाफ ED की कार्रवाई (फोटो- सोशल मीडिया)
ED Raid on Coldrif Cough Syrup Company Sreesan Pharma: बच्चों की जान लेने वाले जानलेवा कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार यानि आज ईडी की कई टीमों ने इस जहरीले सिरप को बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चेन्नई में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह मामला मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की दर्दनाक मौत से जुड़ा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस कार्रवाई से उन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उम्मीद की एक चिंगारी के रूप में समझा जा सकता है जिन्होंने इस जहर से अपने बच्चों को खोया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। चेन्नई में श्रीसन फार्मा से जुड़े कुल 7 ठिकानों पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन जगहों पर छापेमारी हुई है, उनमें तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल ऑफिस के कुछ शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। इससे इस मामले में सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका भी बढ़ गई है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
सरकारी तंत्र पर उठे सवाल
इस कार्रवाई ने दवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करने वाले सरकारी तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईडी की जांच का दायरा सिर्फ कंपनी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन अधिकारियों पर भी है जिनकी जिम्मेदारी दवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना थी। इस मामले में पहले ही सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक जी रंगनाथन को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: RSS शिविरों में लड़कों का यौन शोषण? सुसाइड नोट से मचे हड़कंप पर बोलीं प्रियंका, यह सच तो बेहद डरावना
न्याय की आस में परिवार
जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं, वे हर दिन इस उम्मीद में जी रहे हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलेगी। इस जहरीले सिरप ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं और अब सबकी निगाहें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं। यह मामला सिर्फ एक कंपनी की लापरवाही का नहीं, बल्कि उस सिस्टम की विफलता का भी है, जिस पर लोगों की जान बचाने की जिम्मेदारी है। ईडी की यह कार्रवाई इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे उम्मीद है कि इस मामले की तह तक जाकर सभी दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
Cough syrup case ed raids 7 locations of sreesan pharma in chennai after children death in mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













