छत्रपति संभाजीनगर में नशे का जाल टूटा: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कोडीन सिरप रैकेट का भंडाफोड़

Codeine Syrup Racket: गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर कोडीन कफ सिरप के अवैध रैकेट का पर्दाफाश किया। 12.46 लाख का माल जब्त हुआ, 5 आरोपी गिरफ्तार और 7 की तलाश जारी है।
Drug racket busted in Chhatrapati Sambhaji Nagar: Crime Branch takes major action, uncovers codeine syrup racket.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Illegal Cough Syrup Trade: छत्रपति संभाजीनगर शहर में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार पर शहर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लाख 46 हजार 700 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। शहर क्राइम ब्रांच के पीआई गजानन कल्याणकर ने बताया कि 3 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रहमानिया कॉलोनी और किराडपुरा परिसर में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद रात करीब 9:40 बजे से 11:30 बजे के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और पांच आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया।

इस मामले में और 7 आरोपियों की पुलिस को तलाश है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 32 वर्षीय ओबेदुल्ला अब्दुल्ला, निवासी किराडपुरा, 34 वर्षीय शेख सोफियान शेख नजीर निवासी बायजीपुरा, 31 वर्षीय अब्दुल नवीद खान अब्दुल समी खान निवासी खास गेट जिन्सी, 25 वर्षीय शेख नावेद शेख हमीद निवासी फाजिलपुरा, 42 वर्षीय शेख अयाज उर्फ शेरु शेख सिराज निवासी किलेअर्क को गिरफ्तार किया।

पीआई कल्याणकर ने बताया कि इस मामले में पुलिस और 7 आरोपियों की तलाश में जूटी है, उनमें शेख अश्फाक शेख इसाक, सर्फराज मिर्जा, कलीम शेख, अविनाश पांचुदे, शेख सोहेल शेख सत्तार, दाउद मुनावर खान पठाण, शेख हाफिज शेख कलीम शामिल है।

आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के पीआई गजानन कल्याणकर ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस तरह के अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिको से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दे।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ साथ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा अन्य लागू कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई शहर के सीपी प्रदीण पवार, क्राइम ब्रांच के डीसीपी रत्नाकर नवले, एसीपी अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के पीआई गजानन कल्याणणकर, पीएसआई रविकांत गधे, पीएसआई प्रवीण वाघ, अर्जुन कदम, अभिजीत चिखलीकर, हेड कांस्टेबल योगेश नवसारे, विजय निकम, योगेश गुप्ता, श्रीकांत काले, राजेश यदमल, राहुल बंगाले, जालिंदर गोरे, विक्रम खंडागले, शेख शाहरुख, रोहित जाधव, अक्षय नाटकर, प्रतीक साबले, अभिषेक बाठे, अभिषेक राउत, माया माली। मनीष नरोडे ने पूरी की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com