- Hindi News »
- World »
- Us Seizes 200 Domains Linked To India Based Illegal Online Pharmacies
भारत पर फिर चला ट्रंप का चाबुक! ट्रेड डील के बाद 200 से अधिक भारतीय वेबसाइट के डोमेन को किया जब्त, गंभीर आरोप
US illegal online Pharmacies: अमेरिकी अधिकारियों ने भारत-आधारित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े 200 से अधिक डोमेन जब्त किए, जिन पर अवैध ऑनलाइन फार्मेसी चलाकर खतरनाक दवाएं बेचने का आरोप है।
- Written By: अक्षय साहू

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Seizes 200 Website Domains linked to India-Based Organisations: अमेरिकी संघीय अधिकारियों ने भारत-आधारित एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े 200 से अधिक वेबसाइट डोमेन जब्त किए हैं, जिन पर अवैध ऑनलाइन फार्मेसी चलाने का आरोप है। इन वेबसाइटों के जरिए खतरनाक दवाएं बेची जा रही थीं, जिन्हें कम से कम छह मौतों और चार गैर-घातक ओवरडोज मामलों से जोड़ा गया है।
अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने बुधवार को बताया कि देश भर में चलाए गए समन्वित अभियानों के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। DEA ने न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्थित यूएस अटॉर्नी ऑफिस के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन मेल्टडाउन’ के तहत यह कार्रवाई की।
खतरनाक दवाओं की बिक्री का आरोप
जांच में सामने आया कि ये अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन (TCO) अमेरिका में सक्रिय थे और अवैध ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के खतरनाक दवाओं की बिक्री कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क की जांच 2022 से DEA के रॉकी माउंटेन फील्ड डिवीजन द्वारा की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
US से बातचीत के खिलाफ सड़कों पर उतरीं ईरानी महिलाएं, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला
इस्लामाबाद में ही होगी शांति वार्ता, सामने आई मीटिंग की तारीख, इस दिन फिर आमने-सामने होंगे ईरान-अमेरिका
Hormuz Strait खोलने पर ईरान ने रखी बड़ी शर्त, अमेरिकी नाकेबंदी के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
Donald Trump ने तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त होने पर दी हार्दिक बधाई
अधिकारियों के अनुसार, 27 जनवरी से शुरू हुए देशव्यापी अभियान के दौरान चार गिरफ्तारियों के अलावा पांच इमीडिएट सस्पेंशन ऑर्डर (ISO) और एक ऑर्डर टू शो कॉज (OTSC) जारी किया गया। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने 200 से अधिक ऑनलाइन फार्मेसी बंद कर दीं, जो बिना प्रिस्क्रिप्शन के लाखों नकली और डाइवर्टेड दवाओं के ऑर्डर पूरे कर रही थीं। जांच में पाया गया कि ये ऑपरेटर अमेरिका भर के ग्राहकों को अवैध रूप से दवाएं भेज रहे थे, जो संघीय नियमों का उल्लंघन था और मरीजों की सुरक्षा के लिए बनाए गए बंद वितरण तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा था।
DEA ने जारी किया बयान
DEA ने हजारों ऐसे ग्राहकों की पहचान की, जिन्होंने इन अवैध फार्मेसी से दवाएं खरीदी थीं। इसके बाद एजेंसी ने 20,000 से अधिक पत्र भेजकर जनता से जांच में सहयोग के लिए जानकारी मांगी। DEA एडमिनिस्ट्रेटर टेरेंस कोल ने कहा कि यह मामला दिखाता है कि विदेशी तस्कर इंटरनेट की आड़ में अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली का दुरुपयोग कैसे करते हैं। उनके अनुसार, अवैध ऑनलाइन फार्मेसी नकली और गैर-अनुमोदित गोलियां बेचकर समुदायों में जहर फैला रही हैं और उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि इससे लोगों की जान जा रही है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव से पहले बदले जमात के सुर, करने लगा भारत संग दोस्ती का वादा, जारी किया घोषणापत्र
DEA ने याद दिलाया कि 2024 में उसने एक पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट जारी कर अवैध ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी थी। इनमें से कई साइटें फेंटेनिल या मेथमफेटामाइन से बनी नकली गोलियां बेच रही थीं, जो देखने में वैध दवाओं जैसी लगती थीं। अधिकारीयों ने कहा कि ऐसी वेबसाइटें अक्सर अमेरिकी डोमेन और प्रोफेशनल डिजाइन का इस्तेमाल कर खुद को FDA-अनुमोदित बताती हैं, जबकि वास्तव में वे ड्रग तस्करों के नेटवर्क का हिस्सा होती हैं।
Us seizes 200 domains linked to india based illegal online pharmacies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US से बातचीत के खिलाफ सड़कों पर उतरीं ईरानी महिलाएं, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला
Apr 18, 2026 | 09:39 AMसावधान! अक्षय तृतीया पर मासूमों की शादी करवाई, तो रिश्तेदारों समेत जेल जाएंगे बाराती और बैंड वाले भी!
Apr 18, 2026 | 09:37 AMMaharashtra MLC Election का ऐलान, 12 मई को मतदान; सीट बंटवारे को लेकर सियासत तेज
Apr 18, 2026 | 09:29 AMअंधविश्वास का सेकंड इनिंग: खरात की जेल के बाद फिर सजे ढोंगी बाबाओं के दरबार, नासिक के गांवों में ठगी का तांडव
Apr 18, 2026 | 09:21 AMइस्लामाबाद में ही होगी शांति वार्ता, सामने आई मीटिंग की तारीख, इस दिन फिर आमने-सामने होंगे ईरान-अमेरिका
Apr 18, 2026 | 09:20 AMHormuz Strait खोलने पर ईरान ने रखी बड़ी शर्त, अमेरिकी नाकेबंदी के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
Apr 18, 2026 | 09:18 AMठाणे में मेट्रो, टनल, पॉड टैक्सी से होगा बदलाव, Deputy CM Eknath Shinde ने बताया सुपर सिटी प्लान
Apr 18, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM











