-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chhattisgarh News Bhupesh Baghel Gets Big Relief In Cd Case Cbi Court Acquits Him In Cd Kand Know Whole Matter
Chhattisgarh News: सीडी कांड में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने किया बरी जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: सौरभ शर्मा
CD कांड केस में रायपुर CBI कोर्ट में पेश हुए भूपेश बघेल के बचाव में वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील दी कि बघेल ने न सीडी बनाई, न बांटी। यह दूसरी बार था जब सभी आरोपी कोर्ट मे में हाजिर हुए।

सीजी के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। इस फैसले के बाद बघेल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और लिखा – “सत्यमेव जयते!”
क्या था सीडी कांड
अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सीडी सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत इसमें शामिल हैं। इस सीडी के सार्वजनिक होने के बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को इस केस में गिरफ्तार किया था, जिसे कांग्रेस ने साजिश बताया। सितंबर 2018 में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हुई थी। उन पर साजिश रचने का आरोप था, लेकिन उन्होंने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया था। इसी साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की और फिर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने।
कौन-कौन थे इस मामले में आरोपी
इस केस में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पत्रकार विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या और विजय भाटिया थे। वहीं, एक अन्य आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Pandavani Folk Singer: गरीबी से पद्म विभूषण तक… तीजन बाई की प्रेरणादायक कहानी तस्वीरों में
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
सत्यमेव जयते पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सीडी कांड मे बड़ी राहत. सीबीआई की विशेष अदालत ने फ़ैसला दिया है कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है. अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमे को खारिज कर दिया है. @bhupeshbaghel — Bhupesh Online (@BhupeshOnline) March 4, 2025
अदालत का फैसला और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी आरोप हटाते हुए भूपेश बघेल को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले में कोई कानूनी आधार नहीं है। आज रायपुर CBI कोर्ट में पेश हुए भूपेश बघेल के बचाव में वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील दी कि बघेल ने न सीडी बनाई, न बांटी। पिछली सुनवाई में CBI ने पक्ष रखा था, आज बचाव पक्ष ने बहस की। यह दूसरी बार था जब सभी आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस फैसले को “सच्चाई की जीत” बताया और कहा कि यह राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश है। भूपेश बघेल ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा – “आखिरकार न्याय की जीत हुई है, साजिश का सच सामने आ गया।” अब इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है।
देश की अन्य खबरों के पढ़ने के लिये यहां पर क्लिक करें।
Chhattisgarh news bhupesh baghel gets big relief in cd case cbi court acquits him in cd kand know whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Train Blasts की 20वीं बरसी: माहिम से बोरीवली तक नम आंखों से दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:08 PMकांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
Jul 11, 2026 | 12:05 PMRohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
Jul 11, 2026 | 11:57 AMबांकीपुर उपचुनाव: उम्मीदवारी मिलते ही CM सम्राट चौधरी से मिले नीरज सिन्हा, कंधों पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 11:52 AMRed Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
Jul 11, 2026 | 11:51 AMआदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AMमुंबई के अंधेरी में बेस्ट बस का ब्रेक फेल: अनियंत्रित बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल, मची अफरा-तफरी
Jul 11, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














