File Photo
रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले सोमवार बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस (Congress) फिर से सत्ता में आती है तो वह किसानों का कर्ज (Farmers Loan) माफ कर देगी।
भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया, “घोषणा- कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 22 लाख से ज्यादा किसान हैं जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।
घोषणा?
कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 23, 2023
बघेल ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “आज की चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित है। अब तक हमने 4 घोषणाएं की हैं। पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जातीय जनगणना कराएंगे, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। हम 17.5 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराएंगे। जनता का भरोसा है बरकारर। फिर से कांग्रेस सरकार।”
आज चौथी घोषणा हमारे किसानों को समर्पित..
अभी तक हमने 4 घोषणा कर दी हैं:
✅ पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
✅ जातिगत जनगणना करेंगे
✅ 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे
✅ 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगेजनता का भरोसा है बरकरार
फिर से कांग्रेस सरकार pic.twitter.com/GGYaIOaIVN— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 23, 2023
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करना शुरू हुआ। मध्य प्रदेश में 230 निर्वाचन क्षेत्रों और छत्तीसगढ़ में कुल 90 में से 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की अपनी तीसरी और अंतिम सूची की घोषणा की। पार्टी ने बैकुंठपुर से अंबिका सिंह देव, सरायपाली से चतुरी नंद, सिहावा से अंबीना मरकाम और धमतरी से ओमकार साहू को मैदान में उतारा है।
छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे। 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और शेष 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। राज्य में कांग्रेस का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सीधा मुकाबला है। यहां इस बार आम आदमी पार्टी भी अपना जोर आजमा रही है।