- Hindi News »
- World »
- Rahul Gandhi Says Democracy Under Attack Modi Govt Threatens India Unity
मोदीराज में हो रहा लोकतंत्र पर हमला! राहुल ने विदेशी धरती से साधा निशाना, चीन की शान में पढ़े कसीदे
Rahul Gandhi in Columbia University: राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विविधता उसकी ताकत है, लेकिन वर्तमान में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं, जिससे देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा है।
- Written By: अक्षय साहू

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेशी धरती से एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भारत एक ऐसा देश है जहाँ कई धर्म, भाषाएँ और परंपराएँ हैं। यहाँ लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी को जगह देती है। लेकिन आज इस व्यवस्था पर हर तरफ से हमला हो रहा है। राहुल ने बयान कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान कही।
राहुल गांधी ने भारत की चीन के तुलना करते हुए कहा कि, भारत और चीन की व्यवस्था में बड़ा अंतर है। चीन की व्यवस्था बहुत सख्त और केंद्रीकृत है। जबकि भारत की व्यवस्था विविधताओं से भरी हुई है यहाँ कई भाषाएँ, धर्म और परंपराएँ हैं। भारत का ढांचा लोकतंत्र पर टिका है और इसी वजह से यह ज्यादा जटिल है। लेकिन इस समय इस पर लगातार हमले हो रहे हैं।
खतरे में भारत का लोकतांत्रिक ढांचा: राहुल
उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन इसके लिए देश को अपनी भीतर की कमजोरियों से भी लड़ना होगा। राहुल गांधी के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है। उन्होंने कहा, भारत को इन अलग-अलग परंपराओं, धर्मों और विचारों को एक साथ रखने की जरूरत है। इसके लिए लोकतंत्र ही सबसे सही तरीका है। लेकिन आज यही लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है।
सम्बंधित ख़बरें
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
Quad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
Israel Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
If you look at big empires – UK or US – they rise when there is an energy transition. During transition the power that controls that energy rises…So far, the Chinese are winning the battle. -Rahul Gandhi in a seminar at EIA University, Columbiapic.twitter.com/b3ZIslaMaC — News That Matters (@NewsMattersThat) October 2, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अलग-अलग क्षेत्रों के बीच दरार बढ़ रही है, और इसे ठीक करना जरूरी है। हम चीन की तरह लोगों की आवाज दबा कर नहीं चल सकते। हमारा देश ऐसी तानाशाही व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेगा।
राहुल गांधी ने चीन की तारीफ करते हुए कहा, पहले अंग्रेजों ने भाप इंजन और कोयले पर नियंत्रण कर साम्राज्य बनाया। फिर अमेरिका ने पेट्रोल और इंजन की मदद से ताकत पाई। अब हम बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स के युग में जा रहे हैं। और इस नई दौड़ में चीन फिलहाल आगे है।”
यह भी पढ़ें: आटे-दाल के नाम पर भीख मांगने लगी मुनीर की फौज, विद्रोहियों से की रुकने की मांग, हाथ से निकल रहा PoK!
भापजा ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वह फिर से विदेशी जमीन पर भारत की छवि को खराब कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल को “दुष्प्रचार का नेता” बताते हुए आरोप लगाया कि वह बार-बार भारत के खिलाफ बयान देते हैं और विदेशी ताकतों से दखल की मांग करते हैं।
Rahul gandhi says democracy under attack modi govt threatens india unity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
श्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMमोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
May 26, 2026 | 11:45 AMQuad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













