-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Calcutta High Courts Big Decision Cbi Will Investigate The Trainee Doctor Case 2
कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रेनी डॉक्टर मामले की जांच करेगी CBI
- Written By: शानू शर्मा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने ट्रेनी डॉक्टर मामले में सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। अदालत ने मामले की जांच अब CBI के हाथों में सौंप दी है। अदालत की ओर से राज्य सरकार के वकील को केस डायरी जांच एजेंसी को सौंपने का आदेश दिया गया है।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज
कोलकाता: ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज सुनवाई की। जिसके बाद कोर्ट ने मामले की जांच CBI को करने का आदेश दिया है। कोर्ट की ओर से ममता सरकार पर कई आरोप भी लगाए गए। दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि कल सुबह 10 बजे तक मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज और बयान को अदालत को सौंपा जाए।
हाई कोर्ट की ओर से कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया कि केस डायरी आज शाम तक केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं अन्य सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक सौंपने का आदेश दिया गया है।
कोर्ट ने राज्य वकील से किए कई सवाल
दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कई तीखे सवाल भी किए हैं। चीफ जस्टिस ने पूछा कि इस मामले में क्या अबतक किसी विशेष जांच दल को गठित किया गया? साथ अदालत की ओर से पूछा गया कि क्या इस मामले में अबतक प्रिंसिपल का बयान लिया गया है?
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
राम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
CBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस: तेज हुई सीबीआई जांच, पोस्टमार्टम करने वाले एम्स भोपाल के डॉक्टरों से हुई लंबी पूछताछ
यह भी पढ़ें- वक्फ बोर्ड बिल पर गठित हुई 31 सदस्यीय जेपीसी, जगदंबिका पाल को बनाया गया अध्यक्ष
कोर्ट के इन सभी सवालों का जवाब देते हुे राज्य सरकार के वकील ने बताया कि इस मुद्दे पर 7 सदस्यीय SIT टीम का गठन किया गया है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की निगरानी में मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी प्रिंसिपल का बयान नहीं लिया गया है। साथ ही सरकारी वकील ने कहा कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा की जा रही है। जिससे संदिग्धों की पहचान कर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
हड़ताल समाप्त करने की अपील
बता दें कि सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था। जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उच्च न्यायालय ने राज्य में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की भी अपील की और कहा कि उनके ऊपर (चिकित्सकों पर) ‘पवित्र दायित्व’ है।
Calcutta high courts big decision cbi will investigate the trainee doctor case 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














