-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bengaluru 4 Managers Bpo Company Held Hostage Malur Rs 8 90 Lakh Extorted 8 Arrested
BPO कंपनी के 4 प्रबंधक को मलूर में बंधक बनाकर रखा, पुलिस कांस्टेबल सहित 8 अरेस्ट, कैसे हुआ खुलासा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bengaluru: पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार मध्यरात्रि के आसपास हुई और अधिकांश आरोपी कोलार के रहने वाले हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bengaluru News: पुलिस ने बेंगलुरु की एक बीपीओ कंपनी के चार प्रबंधक-स्तर के कर्मचारियों को मुक्त कराया है, जिन्हें कथित तौर पर आठ लोगों के एक गिरोह ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश किया था।
पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कंपनी के संचालन प्रबंधक से 8.90 लाख रुपये की जबरन वसूली की थी और उनसे और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार मध्यरात्रि के आसपास हुई और अधिकांश आरोपी कोलार के निवासी हैं।
पुलिस कांस्टेबल भी वारदात में शामिल
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक को कोलार में पुलिस कांस्टेबल बताया जा रहा है और इस मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने खुद को साइबर अपराध की जांच में शामिल पुलिसकर्मी बताया था। अपहरण किए गए बीपीओ प्रबंधकों को कोलार जिले के मलूर में बंधक बना कर रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
बेंगलुरु दक्षिण-पूर्व की पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) सारा फातिमा ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘शुक्रवार की आधी रात एक बजे, पुलिस बनकर पहुंचे आठ लोग कोरामंगला थाना क्षेत्र के एक बीपीओ में काम करने वाले चार प्रबंधक-स्तर के कर्मचारियों को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गए और उनका अपहरण कर लिया।’’
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह 4:30 बजे यह शिकायत मिली और मामले का पता लगाने के लिए तत्काल चार टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए दो वाहन जब्त किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी कोलार जिले के निवासी हैं और विभिन्न प्रकार की नौकरियों में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- जंगलराज के खौफ…और अदृश्य शक्तियों ने हरा दिया चुनाव, बिहार इलेक्शन में हार पर PK का सबसे बड़ा बयान
इससे पहले बेंगलुरु में 20 नवंबर (मंगलवार) को अपराधियों ने एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया। जयनगर के अशोक स्तंभ के पास दिनदहाड़े एटीएम फंड ले जा रही सीएमएस कैश वैन को रोककर करोड़ों रुपये लूट लिए गए। कंपनी ने पुलिस से अज्ञात डकैतों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Bengaluru 4 managers bpo company held hostage malur rs 8 90 lakh extorted 8 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














