- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Ganja Smuggling Odisha Accused Arrested 6kg Seized
यवतमाल में बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से आ से 6 किलो गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal News In Hindi: यवतमाल पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो खरीदारों को गिरफ्तार किया। 6 किलो गांजा और मोबाइल जब्त किए गए।
- Written By: आकाश मसने

गिरफ्तार गांजा तस्कर व अन्य (फोटो नवभारत)
Yavatmal Ganja Smuggling News: ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी के साथ यवतमाल के दो खरीदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 किलो गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 42 हजार रुपये है। यह कार्रवाई 21 नवंबर को स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओडिशा के अंगुल जिले के पानासाही निवासी बैस्नव हरा प्रधाण (31), यवतमाल निवासी प्रशांत रामदास गावंडे (49), और हरिओम बाबुलाल ठाकूर (33) का समावेश है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम यवतमाल शहर में अवैध धंधों और अपराधों को उजागर करने के लिए 21 नवंबर को पेट्रोलिंग कर रही थी।
नीले सूटकेस ले जा रहा था गांजा
इस दौरान टीम को गोपनीय सूचना मिली कि ओडिशा राज्य का एक व्यक्ति नीले रंग के सूटकेस में गांजा लेकर यवतमाल बस स्टेशन क्षेत्र में बिक्री के लिए आने वाला है। इस सूचना को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बस स्टेशन परिसर में जाल बिछाया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
रात लगभग 8 बजे मुख्य आरोपी और गांजा खरीदने आए दो अन्य आरोपी मौके पर पकड़ लिए गए। उनकी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि ओडिशा से गांजा बिक्री के लिए लाए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में हुई।
यह भी पढ़ें:- महायुति की ‘मैत्री’ नागपुर में हुई फेल! भाजपा-शिंदे सेना आमने-सामने, कामठी-मौदा बने हॉटस्पॉट
इसमें स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतिश चवरे, सहायक पुलिस निरीक्षक मनीष गावंडे, पुलिस उपनिरीक्षक गजानन राजमल्लू, सय्यद साजिद, योगेश गटलेवार, अजय डोले, रुपेश पाली, योगेश डगवार, सचिन घुगे, प्रशांत हेडावू, ऋतुराज मेडवे, आकाश सहारे, देवेंद्र होले और आकाश सूर्यवंशी शामिल थे।
6 किलो गांजा जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 3 ग्राम वजन का गांजा जिसका मूल्य 1 लाख 22 हजार 60 रुपये और 20 हजार रुपये मूल्य के तीन मोबाइल जब्त किए। कुल जब्ती का मूल्य 1 लाख 42 हजार 60 रुपये है।
तीनों आरोपीयों के खिलाफ अवधुतवाडी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच अवधुतवाडी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकांत जिंदमबार कर रहे हैं।
Yavatmal ganja smuggling odisha accused arrested 6kg seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














